Site icon Raj Daily News

सरकारी नौकरी:पंजाब में जेल वार्डर सहित 179 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास को मौका, रिजर्व कैटेगरी को फीस में छूट

2024 08 01t120607029 1722494172

सब-ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड पंजाब गवर्नमेंट की ओर से जेल वार्डर और जेल मेट्रन के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

  • जेल वार्डर : 175 पद
  • जेल मेट्रन : 4 पद
  • कुल पदों की संख्या : 179

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • जेल वार्डर : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास।
  • जेल मेट्रन : 12वीं पास। उम्मीदवारों ने 10वीं में पंजाबी विषय (वैकल्पिक) तौर पर पढ़ा हो।

शारीरिक योग्यता :

  • पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लम्बाई 5 फुट 7 इंच और सीना 33 (34.5 सेमी फुलाकर) होना चाहिए।
  • महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लम्बाई 5 फुट 3 इंच और न्यूनतम वजन 50 किलो होना चाहिए।

आयु सीमा :

  • न्यूनतम : 18 वर्ष
  • अधिकतम : 27 वर्ष
  • ऊपरी आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • फिजिकल टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

फीस :

  • जनरल, खिलाड़ी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी : 1000 रुपए
  • एससी, बीसी, आर्थिक रूप से कमजोर : 250 रुपए
  • पूर्व फौजी और आरक्षित : 200 रुपए

सैलरी :

जारी नहीं

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • उसके बाद अन्य डिटेल्स भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फॉर्म भरकर सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

Exit mobile version