Site icon Raj Daily News

सरकारी नौकरी:हरियाणा में 3134 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, 42 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

sarr 1722403995 pT4oKM

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने ग्रुप-C के 3134 पदों पर दोबारा भर्तियां निकाली है। इनमें ग्रुप 6 के 1296, ग्रुप 58 के 1075, 59 के 517 और 60 के 246 पद शामिल हैं। पिछले साल इन पदों के लिए 7 मार्च को भर्ती निकाली गई थी।

आवेदन करने वाले सभी युवाओं को भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए एक बार फिर आवेदन करना होगा। आज यानी 31 जुलाई को इस भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी दिन है। उम्मीदवार वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

  • ग्रुप 6 (कॉमर्स) : 1296
  • ग्रुप 58, 59, 60 (स्टेनो) : 1838
  • कुल पदों की संख्या : 3134

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

12वीं पास, स्टेनो, ग्रेजुएट डिग्री, पीजी होल्डर्स, सीईटी क्वालिफाइड कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।

आयु सीमा :

  • 18- 42 साल।
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • सीईटी यानी कॉमन एलिजबिलिटी टेस्ट के बेसिस पर कैंडिडेट्स की शॉर्टलिस्टिंग होगी।
  • उसके बाद लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।

सैलरी :

लेवल – 2 से लेवल – 7 के अनुसार।

एग्जाम पैटर्न :

  • मोड ऑफ एग्जाम : ऑफलाइन
  • क्वेश्चन नंबर : 100
  • टोटल मार्क्स : 97.5
  • एग्जाम लैंग्वेज : इंग्लिश, हिंदी
  • सही जवाब होने पर मार्क्स की संख्या : +0.975
  • निगेटिव मार्किंग : नहीं होगी
  • एग्जाम ड्यूरेशन : 105 मिनट

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर HSSC भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी डिटेल्स दर्ज करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

Exit mobile version