Today's Horoscope: जानिए आपकी राशि के अनुसार आज का दिनToday's Horoscope: जानिए आपकी राशि के अनुसार आज का दिन

आज का राशिफल(Horoscope) यानि शनिवार, 4 नवंबर को पुष्य नक्षत्र के साथ, साध्य योग का शुभ संयोग बन रहा है। शनिदेव भी शनिवार से अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में मार्गी होंगे। इस दिन कर्क और तुला राशि के लोगों के लिए सफलता और सम्मान प्राप्ति वाला होगा। आपको धन लाभ होगा और रुके कार्य पूर्ण होंगे। आइए देखते हैं शनिवार का आर्थिक राशिफल विस्तार से।

अव्यक्तोऽयमचिन्त्योऽयमविकार्योऽयमुच्यते।
तस्मादेवं विदित्वैनं नानुशोचितुमर्हसि ॥25॥

भगवान श्रीकृष्ण गीता के दूसरे अध्याय के 25 वें श्लोक में अपने शिष्य अर्जुन से अपनी दिव्य लीला के बारे में इस तरह समझाते हैं: इस आत्मा को अदृश्य, अचिंतनीय और अपरिवर्तनशील कहा गया है। यह जानकर हमें शरीर के लिए शोक प्रकट नहीं करना चाहिए। 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

Aries %E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7मेष राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन सुख और सफलता देने वाला है और आपके रुके कार्य पूर्ण होने से हर्ष होगा। धन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे और विशेष सम्‍मान प्राप्‍त होगा। भौतिक विकास का योग अच्छा है और आज कारोबार में कोई डील फाइनल होगी। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी और आपके कार्य सफल होंगे।

 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

Taurus %E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7वृष राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आज कहीं यात्रा पर जाने से आपको लाभ होगा और आपको किसी कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी। नौकरी में आपके लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं और उनमें आपको लाभ होगा। पराक्रम की वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय वातावरण रहने से शांति रहेगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

Gemini %E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट कार्य को पूरा करने में आपका दिन बीतेगा। जो काम आपको सबसे प्रिय है आज वह करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। कुछ नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें तो लाभ होगा।

 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

Cancer %E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%9Fकर्क राशि के लोगों को आज भाग्‍य का साथ मिलेगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। अधूरे काम निपट जाएंगे और कार्यक्षेत्र में कुछ जरूरी चर्चाएं हो सकती हैं। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात्रि में कहीं विवाह के कार्यक्रम में जाने का अवसर आपको मिल सकता है और आपका धन भी खर्च होगा।

 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

Leo %E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9सिंह राशि के लोगों को आज का दिन काफी सावधानी से बिताने की जरूरत है। काफी व्यस्त रहेंगे और शाम को भारी थकान होगी। पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेने से आपको फायदा होगा और आपका मन अच्‍छे कार्य में लगेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। ऐसे में आपको थोड़ा सा सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है। रात का समय मंगलमय कार्यों में बीतेगा।

 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

Virgo %E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BEकन्या राशि के लोगों को आज ऑफिस में धैर्य और संयम के साथ हर काम करना चाहिए। आस पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात के वक्‍त आपको थोड़ा सा आराम मिलेगा और आपका मन प्रसन्‍न होगा।

 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

Libra %E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BEतुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ मामलों में लाभदायक और आपको हर कार्य में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। ऑफिस में अपने टारगेट को पूरा करने से आपको सम्‍मान मिलेगा। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रॉजेक्‍ट पर काम आारंभ कर सकते हैं। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। आपको इनसे निपटने में समझबूझ से काम लेना चाहिए।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

Scorpio %E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95आर्थिक मामलों में आज का दिन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए काफी मजबूत है। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अतः कार्यशील रहें। परिवार में सुख शांति रहेगी और आपको आनंद का अनुभव होगा। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope)

Sagittarius %E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाने से लाभ तो होगा, लेकिन उतना नहीं होगा जितनी आपको उम्‍मीद थी। रोजमर्रा के काम से अलग आज कुछ अलग करना पड़ सकता है। कुछ नए काम में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज का दिन काफी दौड़भाग वाला रहेगा।

 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

Capricorn %E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्‍य है। साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू काम को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। आज आपको घर को सजाने के लिए कुछ खरीद भी कर सकते हैं। आपको संतान के करियर से जुड़ा कोई जरूरी फैसला लेना पड़ सकता है। कई सारे काम आज एक साथ करने पड़ सकते हैं।

 

 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

Aquarius %E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%ADकुंभ राशि के लोगों को आज हर काम काफी सावधानी से करने चाहिए और आज आपको धन के मामले में नुकसान हो सकता है। खानपान में लापरवाही न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें।

 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

Pisces %E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने से नुकसान हो सकता है। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की मदद करने से आपको लाभ होगा।

 

 

“राशिफल जानने के लिए ! Raj Daily News अब व्हाट्सएप चैनल पर है 🚀 लिंक पर क्लिक करके फ्री में आज ही सदस्यता लें और नवीनतम वित्तीय जानकारी से अपडेट रहें!” यहाँ क्लिक करें!

Leave a Reply