Today's Horoscope: जानिए आपकी राशि के अनुसार आज का दिनToday's Horoscope: जानिए आपकी राशि के अनुसार आज का दिन

आज का राशिफल(Horoscope): दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) एक विशेषज्ञता वाला फलादेश है जो ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित है और सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल प्रदान करता है। इसमें ग्रह-नक्षत्र की स्थिति और पंचांग का विश्लेषण करके व्यक्ति को उस दिन के लिए उपयुक्त सुझाव दिए जाते हैं। राशिफल में नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत, और दिनभर में होने वाली घटनाओं का विवरण शामिल होता है। यह फलादेश व्यक्ति को उनकी दैनिक योजनाओं के लिए सहारा प्रदान करता है और उन्हें आने वाले अच्छे और बुरे मौके के बारे में सूचित करता है। इस राशिफल के माध्यम से, व्यक्ति अपनी दिनचर्या को सुधारने और सफलता की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए सकारात्मक रूप से सामग्री प्राप्त करता है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”false” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”true” image_alignment=”left” number_of_columns=”5″ number_of_stories=”10″ order=”ASC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

दुःखेष्वनुद्विग्नमनाः सुखेषु विगतस्पृहः ।
वीतरागभयक्रोधः स्थितधीर्मुनिरुच्यते ॥56॥

भगवान श्रीकृष्ण गीता के दूसरे अध्याय के 56 वें श्लोक में अपने शिष्य अर्जुन से अपनी दिव्य लीला के बारे में इस तरह समझाते हैं: जो मनुष्य किसी प्रकार के दुखों में क्षुब्ध नहीं होता जो सुख की लालसा नहीं करता और जो आसक्ति, भय और क्रोध से मुक्त रहता है, वह स्थिर बुद्धि वाला मनीषी कहलाता है।

Today's Horoscope: जानिए आपकी राशि के अनुसार आज का दिन
Today’s Horoscope: जानिए आपकी राशि के अनुसार आज का दिन

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

Aries %E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7

मेष राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आज आप अपना काम छोड़कर दूसरों के काम पर ज्यादा ध्यान देंगे, जिससे आपको नुकसान होगा क्योंकि आप दूसरों के हित में अपने काम पर ध्यान नहीं देंगे जिससे आपका अपना काम प्रभावित हो सकता है। अगर आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करते हैं तो वह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपके मन में आज कार्यक्षेत्र में बदलाव का विचार भी आ सकता है। आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है, तो उसके कारण आज आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि आज परिवार में कोई कलह चल रही है तो आप अपने मधुर व्यवहार से उसे सुलझाने में सफल रहेंगे।

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य नारायण को जल दें और गाय को गुड़ खिलाएं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

Taurus %E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7वृषभ राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, इस बारे में सितारे बताते हैं कि, यदि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो आप उसे आसानी से कर पाएंगे और इसमें आपको परिवार और भाग्य का पूरा पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में किया गया आपका प्रयास आज सफल होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। लेकिन संतान की सेहत को लेकर आज कुछ परेशानी हो सकती है। शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।
आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। शिव जाप माला का पाठ करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

Gemini %E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8मिथुन राशि के जातकों को आज परिवार के सहयोग से लाभ मिल सकता है। आपको आज सामाजिक क्षेत्र में भी सम्मान मिलने वाला है। लेकिन आज आपको जोखिम वाले काम से बचना होगा। आज आपको रात के समय तेज रफ्तार वाहनों से सावधान रहना होगा। यात्रा के दौरान आपको आज सजग और सतर्क रहना होगा। आज आपको ध्यान देना होगा कि अगर पैसा उधार भी लेना पड़े तो किसी से न मांगें। संतान के अनावश्यक खर्चों के कारण आज आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आर्थिक मामलों में आज आप संतुलन बनाए रख पाएंगे।

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी माता को जल और दूध अर्पित करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

Cancer %E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%9Fकर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको दूर रहने वाले पारिवारिक सदस्यों से सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। आज राजकीय मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय न लें। किसी की बातों और बहकावे में आने की बजाय बुद्धि और विवेक निर्णय लें, तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आज आपको आर्थिक मामलों में सितारे लाभ भी दिलाने के मूड में हैं जिससे आपके चेहरे पर भी खुशी का भाव आएगा।

आज भाग्य 79% तक आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

Leo %E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9

सिंह राशि के लिए आज रविवार का दिन राशि स्वामी सूर्य की कृपा से लाभकारी रहेगा। आपको आज अपने प्रयास में अभूतपूर्व सफलता मिलेगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े जातकों के प्रभाव में आज वृद्धि होगी। आज आप घर परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने के साथ बच्चों के साथ भी मनोरंजक पल बिताने का प्रयास करेंगे। बड़े बुजुर्गों से आपको स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। आज आपको अपने बच्चे के करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही परीक्षा में सफलता मिलती नजर आ रही है, इसलिए अपनी पढाई पर फोकस बनाए रखें। सलाह है कि सेहत के मामले में आज लापरवाही से बचें और जोखिम वाले काम में हाथ न डालें।
आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजनों और वरिष्ठ लोगों से आशीर्वाद लें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

Virgo %E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE

कन्या राशि के जातकों के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आपके मन में कोई विचार आए तो तुरंत उस पर अमल करें। अगर विचारों और योजनाओं को किसी से बताएंगे तो संभव है कि लोग उसका लाभ उठा लेंगे और आपके हाथ कुछ नहीं लगेगा। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यवसाय चला रहे हैं तो आज उसमें आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है, साझेदारों से आपको मेलजोल बनाकर रखना चाहिए। आज आपका काम में काफी मन लगेगा और आप अपने परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भी हिस्सा ले सकते हैं। आज आपका शाम का समय कुछ भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा करने में व्यतीत कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग हर क्षेत्र में प्राप्त होगा।

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

Libra %E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BEग्रह गोचर से मालूम होता है कि, तुला राशि के लिए आज सितारे गुडलक लेकर आए हैं। विद्यार्थियों को आज शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में कुछ विशेष उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। आज आपको व्यापार के सिलसिले में भाग दौड़ करनी पड़ सकती है और मेहनत का आपको भरपूर लाभ मिलेगा। लेकिन सेहत के मामले में आपको आज सजग रहना होगा। आप मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी, बुखार आदि से प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए आपको इनसे सतर्क रहना होगा। व्यापार में आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। शाम के समय आज आप अपने जीवनसाथी और बच्चों के लिए कोई उपहार या छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

Scorpio %E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95

वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपकी यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। आज यदि परिवार के सदस्यों के बीच किसी विवाद के कारण टकराव की स्थिति बनती है तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप मौन रहें और अपनी वाणी की मधुरता भी बनाए रखें। परिवार के बीच जब तक कहा न जाए अपनी ओर से किसी को सलाह न दें अन्यथा परिवार के किसी सदस्य को आपकी बातें बुरी लग सकती हैं। आज आप अपनी शाम दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। अगर आप विदेश से कारोबार कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज आर्थिक मामलों में आपको संभलकर चलना होगा, गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं। वाहन पर भी व्यय होने का संयोग बना है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें और सरस्वती चालीसा का पाठ करें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope)

Sagittarius %E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81आज धनु राशि के सितारे बताते हैं कि आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी घरेलू जरूरतों पर आज आप धन खर्च करेंगे। अगर आप पैसों का लेन-देन सावधानी से नहीं करेंगे तो आपको नुकसान हो सकता है। आपको कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर आज तनाव मिल सकता हैा। घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर आपको आज चिंता हो सकती है। वैसे आज आपको किसी चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी। आप अपने पेंडिंग काम को भी आज निपटाने की कोशिश करेंगे। सितारे यह भी बताते हैं कि आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र अथवा दूर रहने वाले सगे संबंधियों से हो सकती है।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य पुराण का पाठ आपके लिए लाभदायक रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

Capricorn %E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0

आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए लाभकारी और सुखद रहने वाला है। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक आयोजनों पर चर्चा हो सकती है। आज आपको अपने व्यापार के लिए कुछ योजनाएं बनानी होंगी और उन्हें आगे बढ़ाना होगा, तभी आप उनसे लाभ उठा पाएंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ के स्रोतों को पहचान पाएंगे। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख और बच्चों से खुशी मिलेगी। लव लाइफ में आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। आज प्रेमी के साथ घूमने का प्लान कर सकते है।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

Aquarius %E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%ADआज रविवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभप्रद रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में खुशी और उन्नति का मौका मिलने वाला है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। कमाई के लिहाज से आपका दिन आज अच्छा रहने वाला है। आपको आज कोई ऐसी सूचना मिल सकती है जिससे मन आनंदित हो जाएगा। आपकी मां को आंखों से संबंधित कोई समस्या है तो यह उन्हें परेशान कर सकता है। सायंकाल का समय: आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने जा सकते हैं। अगर आप अपनी पैतृक संपत्ति बेचने की सोच रहे हैं तो उसके सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलायं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

Pisces %E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप आज अपने पारिवारिक जीवन में एक नई अनुभूति और ज्ञान का अनुभव करेंगे और जीवनसाथी के प्रति प्रेम गहरा होगा। आपको आज कोई ऐसा अनुभव मिलेगा जिससे जीवन और दुनियादारी के प्रति आपकी सोच बदलेगी। आज शाम के समय दोस्तों के साथ घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। शाम के समय आपको कारोबार में विशेष लाभ मिलने वाला है। यदि आज आप संपत्ति का कोई सौदा करें तो अपने माता-पिता से सलाह अवश्य कर लें।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और तुलसी को दूध एवं जल अर्पित करें।

 

[web_stories_embed url=”https://rajdailynews.in/web-stories/todays-horoscope-10-12-2023/” title=”Today’s Horoscope: दैनिक राशिफल | आज का राशिफल | 10 दिसंबर” poster=”https://rajdailynews.in/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Todays-Horoscope-scaled-1.webp” width=”360″ height=”600″ align=”none”]

“राशिफल जानने के लिए ! Raj Daily News अब व्हाट्सएप चैनल पर है 🚀 लिंक पर क्लिक करके फ्री में आज ही सदस्यता लें और नवीनतम वित्तीय जानकारी से अपडेट रहें!” यहाँ क्लिक करें!

 

Leave a Reply