Today's Horoscope: जानिए आपकी राशि के अनुसार आज का दिनToday's Horoscope: जानिए आपकी राशि के अनुसार आज का दिन

आज का राशिफल(Horoscope): दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) एक विशेषज्ञता वाला फलादेश है जो ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित है और सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल प्रदान करता है। इसमें ग्रह-नक्षत्र की स्थिति और पंचांग का विश्लेषण करके व्यक्ति को उस दिन के लिए उपयुक्त सुझाव दिए जाते हैं। राशिफल में नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत, और दिनभर में होने वाली घटनाओं का विवरण शामिल होता है। यह फलादेश व्यक्ति को उनकी दैनिक योजनाओं के लिए सहारा प्रदान करता है और उन्हें आने वाले अच्छे और बुरे मौके के बारे में सूचित करता है। इस राशिफल के माध्यम से, व्यक्ति अपनी दिनचर्या को सुधारने और सफलता की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए सकारात्मक रूप से सामग्री प्राप्त करता है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”false” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”true” image_alignment=”left” number_of_columns=”5″ number_of_stories=”10″ order=”ASC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

विषया विनिवर्तन्ते निराहारस्य देहिनः।
रसवर्जं रसोऽप्यस्य परं दृष्ट्वा निवर्तते ॥59॥

भगवान श्रीकृष्ण गीता के दूसरे अध्याय के 59 वें श्लोक में अपने शिष्य अर्जुन से अपनी दिव्य लीला के बारे में इस तरह समझाते हैं: यद्यपि देहधारी जीव इन्द्रियों के विषयों से अपने को कितना दूर रखे लेकिन इन्द्रिय विषयों को भोगने की लालसा बनी रहती है फिर भी जो लोग भगवान को जान लेते हैं, उनकी लालसाएँ समाप्त हो जाती हैं।

Today's Horoscope: जानिए आपकी राशि के अनुसार आज का दिन
Today’s Horoscope: जानिए आपकी राशि के अनुसार आज का दिन

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

Aries %E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7

मेष राशि के लिए आज 13 दिसंबर बुधवार का दिन जोश और उत्साह से भरपूर रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में काफी सक्रिय रहेंगे और हर काम पर अपनी पैनी नजर रखेंगे। जिससे आपका काम सुचारू रूप से चलेगा और आपके दुश्मन भी आपकी नजरों से बच नहीं पाएंगे, इसलिए आज आपका कोई भी काम नहीं बिगड़ेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार के मामले में आज का दिन आपका सुखद बीतेगा। पारिवारिक व्यवसाय करने वाले लोगों को आज मनचाही सफलता मिलेगी, जिससे आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब होने से मानसिक परेशानी बढ़ सकती है।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

Taurus %E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7वृषभ राशि के लिए आज 13 दिसंबर बुधवार का दिन सेहत के मामले में सचेत रहने की सलाह दे रहा है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। आज आप अपने सांसारिक सुखों पर भी कुछ पैसे खर्च करने के बारे में सोचेंगे। वस्त्र और शौक मौज की चीजों की आप खरीदारी कर सकते हैं। लेकिन करियर कारोबार के मामले में आपके लिए सलाह है कि आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहें। जोखिम वाले निवेश से आपको बचना चाहिए।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

Gemini %E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8मिथुन राशि के लिए आज 13 दिसंबर का दिन व्यस्तता के साथ ही लाभदायक भी रहेगा। इनको आज नौकरी करोबार में मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। आज आप अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिसकी वजह से जीवनसाथी के साथ ही साथ आपके बच्चे भी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी और इसके लिए आपको गिफ्ट देना पड़ सकता है।

बिजनेस में आज आपके कुछ शत्रु होंगे जो आपके मित्र बनकर आपके आसपास हो सकते हैं, इसलिए उन्हें पहचानें और इनके सामने कुछ भी बोलने से पहले विचार कर लें। व्यापार करने वाले लोगों को आज खूभ लाभ मिलेगा चंद्रमा और बुध का युति संबंध आपको अपनी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता का लाभ दिलाएगा। आपको आज कहीं से अचानक धन का लाभ भी मिल सकता है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

Cancer %E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%9Fकर्क राशि के लिए आज 13 दिसंबर बुधवार का दिन सुखद बीतेगा। वैवाहिक जीवन में आपका जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आपको आज सेहत के प्रति ध्यान रखने की जरूरत है। कफ जनित समस्या से आप परेशान हो सकते हैं। आपके लिए जरूरी है कि आप आज विवादित मामलों से दूर रहें और दूसरों के मामले में पंच बनने से बचें नहीं तो खुद लपेटे में आ जाएंगे। पारिवारिक बिजनस में आपको जीवनसाथी के सहयोग से लाभ मिलेगा। लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन इस कार्य के लिए अच्छा रहेगा।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

Leo %E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9

सिंह राशि के लिए आज 13 दिसंबर बुधवार का दिन कह रहा है कि आपके विरोधी आज सक्रिय नजर आएंगे, लेकिन आपको उनसे भयभीत होने की जरूरत नहीं है। आप अपना काम ईमानदारी से कीजिए और लक्ष्य पर फोकस रखिए कोई आपका कोशिश करके भी कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा। आज शाम को आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आपको अपने मन की बात सोच समझकर ही किसी से शेयर करनी होगी नहीं तो लोग आपकी भावुकता और अच्छाई का फायदा उठा सकते हैं। लव लाइफ के मामले में सितारे बताते हैं कि लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा और आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

Virgo %E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE

सितारे कह रहे हैं कि कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों से समर्थन और सहयोग दोनों मिलेगा जिससे इनकी परेशानी और दुविधा दूर होगी। छात्र किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो आज का दिन उनके लिए अच्छा रहेगा। आज आप किसी की सलाह पर अपना पैसा निवेश करते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है इसलिए दूसरों की बातों में आकर धन निवेश करने से आपको बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन के मामले में आपको सुख की प्राप्ति होगी। महिलाओं को मायके की ओर से लाभ और शुभ सूचना मिल सकती है। यात्रा की प्लानिंग भी हो सकती है।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

Libra %E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BEतुला राशि के जातक आज आज अगर आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको अपनी बुद्धि और कलात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा। आज आप अपने बिजनेस के लिए अपने पिता अथवा अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार में कोई विवाद की स्थिति बनती है तो आपको इनसे दूर रहना चाहिए, और जब तक पूछा न जाए कोई भी सलाह देने की गलती न करें। आपके लिए आज सलाह है कि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आर्थिक लेन देन करने से बचें।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

Scorpio %E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95

मंगल की वृश्चिक राशि के लिए आज का बुधवार का दिन मिलाजुला होगा। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बनाए रखने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। किसी निकट संबंधी को लेकर आपका मूड खराब हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। लेकिन पारिवारिक समस्याओं के कारण आप थोड़े चिंतित रहेंगे। बिजनस के मामले में आज का दिन लाभप्रद होगा। लेकिन शेयर बाजार में निवेश संभलकर करें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope)

Sagittarius %E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81

आज का दिन धनु राशि के लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। आज आपके घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य एक साथ नजर आएंगे। परिवार में आपसी सहयोग और तालमेल बना रहेगा। अगर आज आप किसी संस्था, बैंक आदि से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। नौकरी और कारोबार के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं अथवा नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उन्हें आज नया अवसर मिल सकता है। आपको अधिकारी वर्ग से मार्गदर्शन और अपेक्षित सहयोग मिल सकता है।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

Capricorn %E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0

मकर राशि के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। सितारे कहते हैं कि, आज आप जो भी काम करेंगे, उसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज आपका कोई मित्र शाम को आपसे मिलने आ सकता है, जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। लेकिन आज आपकी राशि से द्वादश भाव में बना बुध और चंद्रमा का संयोग आपको आर्थिक मामलों में उलझाएंगे। सेहत भी आपका नरम रह सकता है। आज आपका किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है, इससे बचना है तो वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। साथ ही आज आपको सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। चीटियों को आटा और शक्कर डालें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

Aquarius %E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%ADकुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। किसी से उधार लेन देने से आपको बचना होगा नहीं तो आपका पैसा डूब सकता है। विदेश में काम कर रहे लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आएंगे, घर में उत्साव और मनोरंजन का माहौल बन सकता है। वैसे आज आपको चोट लगने की भी आशंका है इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए। आपका बनता हुआ काम भी आज अटक सकता है।
आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

Pisces %E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8

मीन राशि के जातकों के लिए आज सितारे कहते हें कि आपके लिए दिन हर तरह से फायदेमंद रहेगा। आप जिस भी क्षेत्र में दिल लगाकर प्रयास करेंगे उसमें आपको पूरी सफलता मिेलेगी। अच्छी बात यह भी है कि आप शुभ स्थिति का लाभ उठाने के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आएंगे। कोई डील जो आपकी अटक रही थी वह भी आज आप फाइनल हो सकती है। आपको अपने रिश्तेदारों या दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। आज आपके पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध बेहतर होंगे, शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। कुछ जरूरी चीजों पर आपका धन आज खर्च होगा जिससे खर्च के बाद भी आपको उसका मलाल नहीं रहेगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य नारायण को अर्घ्य जल प्रदान करें।

[web_stories_embed url=”https://rajdailynews.in/web-stories/todays-horoscope-13-12-2023/” title=”Today’s Horoscope: दैनिक राशिफल | आज का राशिफल | 13 दिसंबर” poster=”https://rajdailynews.in/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Todays-Horoscope-scaled-1.webp” width=”360″ height=”600″ align=”none”]

“राशिफल जानने के लिए ! Raj Daily News अब व्हाट्सएप चैनल पर है 🚀 लिंक पर क्लिक करके फ्री में आज ही सदस्यता लें और नवीनतम वित्तीय जानकारी से अपडेट रहें!” यहाँ क्लिक करें!

 

Leave a Reply