Today's Horoscope: जानिए आपकी राशि के अनुसार आज का दिनToday's Horoscope: जानिए आपकी राशि के अनुसार आज का दिन

आज का राशिफल(Horoscope): दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) एक विशेषज्ञता वाला फलादेश है जो ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित है और सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल प्रदान करता है। इसमें ग्रह-नक्षत्र की स्थिति और पंचांग का विश्लेषण करके व्यक्ति को उस दिन के लिए उपयुक्त सुझाव दिए जाते हैं। राशिफल में नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत, और दिनभर में होने वाली घटनाओं का विवरण शामिल होता है। यह फलादेश व्यक्ति को उनकी दैनिक योजनाओं के लिए सहारा प्रदान करता है और उन्हें आने वाले अच्छे और बुरे मौके के बारे में सूचित करता है। इस राशिफल के माध्यम से, व्यक्ति अपनी दिनचर्या को सुधारने और सफलता की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए सकारात्मक रूप से सामग्री प्राप्त करता है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”false” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”true” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”ASC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि ॥47॥

भगवान श्रीकृष्ण गीता के दूसरे अध्याय के 47 वें श्लोक में अपने शिष्य अर्जुन से अपनी दिव्य लीला के बारे में इस तरह समझाते हैं: तुम्हें अपने निश्चित कर्मों का पालन करने का अधिकार है लेकिन तुम अपने कर्मों का फल प्राप्त करने के अधिकारी नहीं हो, तुम स्वयं को अपने कर्मों के फलों का कारण मत मानो और न ही अकर्मा रहने में आसक्ति रखो।

Today's Horoscope: जानिए आपकी राशि के अनुसार आज का दिन
Today’s Horoscope: जानिए आपकी राशि के अनुसार आज का दिन

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

Aries %E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7

आज का दिन मेष राशि के लिए अटके कार्यों को पूरा करने में बीतेगा। आज का दिन कारोबारी जातक व्यवसाय के लिए कुछ विशेष व्यवस्था करने की कोशिश करेंगे जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। धर्म कर्म के काम में भी आज भाग ले सकते हैं। यात्रा का संयोग भी बनेगा। आज आप भौतिक और सांसारिक दृष्टि से कुछ बदलाव महसूस कर सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। आज तुलसी की पूजा करें और दीप दिखाएं

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

Taurus %E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7

वृषभ राशि के लिए आज रविवार के दिन सितारे बताते हैं कि व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ नए सहयोगी मिलेंगे, जिनके सहयोग से आपको लाभ मिलेगा। दोपहर के बाद का समय आपके लिए रोमांटिक लाभप्रद होगा। नौकरीपेशा लोग अगर आज कोई व्यवसाय शुरू कर रहे हैं तो भाग्य की दृष्टि यह अच्छा रहेगा। आज आपको अपने माता-पिता के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी शुभ कार्य में शामिल होने का भी आपको अवसर मिल सकता है।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और चने की दाल अर्पित करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

Gemini %E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8

आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए आपके लिए थोड़ा उलझन और थकान वाला रह सकता है। आज आपकी राशि से 12वें भाव में चंद्रमा का गोचर स्वास्थ्य को भी प्रभावित करेगा। आज का दिन मित्रों और रिश्तेदारों से मेल मुलाकात में भी बीतेगा। न चाहते हुए भी आज आपको धन खर्च करना होगा। आपके लिए सलाह है कि आज यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

Cancer %E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%9F

कर्क राशि के के लिए आज रविवार का दिन मनोरंजक और सुखद अनुभवों को प्रदान करने वाला रहेगा। आप आज यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म कर्म के कार्य भी आज आप कर सकते हैं। संतान पक्ष से आज आपको कोई सकारात्मक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप काफी समय से रुके हुए किसी काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में आज किसी शादी समारोह में शामिल होने का संयोग भी संयोग बनता दिख रहा है। वाद विवाद और प्रतियोगिता में जीत हासिल करेंगे।
आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

Leo %E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9

सिंह राशि के से आज चंद्रमा का संचार भाग्य और कर्म स्थान में हो रहा है। ऐसे में आज आपको अपनी मेहनत का भाग्य पूरा लाभ दिलाएगा। वरिष्ठजनों से आपको लाभ और सहयोग की प्राप्ति हो सकती है। आज शाम के समय आपको लाभ के कई मौके मिलेंगे। पिता के सहयोग से आज आपको कोई जमीन, वाहन या संपत्ति मिल सकती है। आज किसी ऐसे व्यक्ति से भी आपकी मुलाकात हो सकती है जिसकी प्रगति देखकर ईर्ष्या होगी। लेकिन आपको नकारात्मक विचारों को मन में आने से रोकना होगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान पाएंगे।

आज भाग्य 85% तक आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी माता की पूजा करें और तुलसी चालीसा का पाठ करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

Virgo %E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE

कन्या राशि के जातकों को आज उतावलेपन से बचना होगा। धैर्य और गंभीरता से लिया गया निर्णय आपको लाभ दिलाएगा। सितारे बताते हैं कि आज कन्या राशि के जातकों को बिजनस में खूब लाभ मिलेगा, लेकिन किसी कर्मचारी पर क्रोध भी आ सकता है। दिन के पहला भाग आपको थोड़ा कमजोर बीतेगा लेकिन दोपहर के बाद का समय आपका रोमांटिक रहेगा। आप अपने प्रेमी अथवा जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। रुचिकर खान पान का भी आयोजन हो सकता है। सुख के साधनों पर धन खर्च होगा।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

Libra %E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE

आज तुला राशि के लिए सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन आपका धर्म कर्म और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में बीतेगा। परिवार में आज आपका भाई बहनों से सहयोगपूर्ण संबंध बना रहेगा। महिलाओं को जीवनसाथी से स्नेह और सहयोग की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलेगा। आज आपको अपने बच्चों से कोई उत्साहजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने करीबी दोस्त अथवा संबंधी के सहयोग से रुके हुए काम को पूरा कर लेंगे।

आज भाग्य 85% तक आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

Scorpio %E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95

वृश्चिक राशि के जातक आज अपने व्यवसाय के लिए कुछ नई व्यवस्था बना सकते हैं। दिन आपका आज व्यस्तता में बीतेगा। यदि आप आज अपने व्यवसाय में बदलाव करते हैं या कारोबार का विस्तार करते हैं तो इसमें आपको आज लाभ मिलेगा। यदि आप अपने पारिवारिक व्यवसाय के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लेंगे तो यह भी आपके लिए उपयोगी साबित होगा। घर परिवार में आज किसी करीबी संबंधी के प्रगति से उत्साह का माहौल रहेगा। आज आप शाम को किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope)

Sagittarius %E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81

धनु राशि के लिए आज का दिन अनुकूल और उत्साहजनक रहेगा। आपको लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग और उपहार की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन आज वाणी पर आपको संयम भी रखना होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। विरोधियो और शत्रुओं की आपके सामने कुछ नहीं चलेगी। कारोबार में फंसा हुआ आपका धन भी आज आपको मिल सकता है। आज आप शाम का समय अपने परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। आपको उपाय के तौर पर सुबह शाम तुलसी को दीप दिखाना चाहिए।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

Capricorn %E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0

शनि की मकर राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन सुख चैन प्रदान करने वाला रहेगा। मकर राशि के जातक आज परिवार के साथ चैन और सुकून के पल बिताना चाहेंगे लेकिन किसी जरूरी काम और सामाजिक जिम्मेदारी के चलते इनको यात्रा करनी पड़ सकती है। कारोबार के मामले में दिन आपका भाग्यशाली रहेगा। वैसे आपके लिए आज सितारे कहते हैं कि आप आज योजना बनाकर काम करें इससे आपका काम समय पर पूरा होगा। शाम के समय आप किसी शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। आज तुलसी को दूध से सींचे और तुलसी की जड़ की मिट्टी से तिलक लगाएं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

Aquarius %E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AD

कुंभ राशि के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य को आपसे लाभ मिल सकता है। आप अपनी महत्वाकांक्षाओं और चाहतों को पूरा करने के लिए और खुद पर भी आज कुछ धन खर्च करेंगे। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके लिए रोमांटिक रहने वाला है। शाम के समय आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आपके परिवार के कुछ सदस्यों को आपकी प्रगति देखकर ईर्ष्या हो सकती है। आपकी राशि से चौथे भाव में जाते हुए चंद्रमा आपको मातृ पक्ष से सुख दिलाएंगे और धर्म कर्म में आपकी रुचि को बढाएंगे।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी जी दूध और जल अर्पण करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

Pisces %E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। किसी निकट संबंधी की ओर से आपको खुशी मिलेगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय भी बिताएंगे। कारोबार व्यापार में आपके खूब लाभ मिलेगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद से अपना कोई अटका काम पूरा कर सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का भी आज संयोग बनेगा। रुचिकर खान पान का भी आयोजन हो सकता है।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। श्री विष्णु चालीसा का पाठ करना लाभप्रद होगा।

 

[web_stories_embed url=”https://rajdailynews.in/web-stories/todays-horoscope-26-11-2023/” title=”Today’s Horoscope: दैनिक राशिफल | आज का राशिफल | 26 नवम्बर” poster=”” width=”360″ height=”600″ align=”none”]

“राशिफल जानने के लिए ! Raj Daily News अब व्हाट्सएप चैनल पर है 🚀 लिंक पर क्लिक करके फ्री में आज ही सदस्यता लें और नवीनतम वित्तीय जानकारी से अपडेट रहें!” यहाँ क्लिक करें!

Leave a Reply