आज का राशिफल(Horoscope): दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) एक विशेषज्ञता वाला फलादेश है जो ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित है और सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल प्रदान करता है। इसमें ग्रह-नक्षत्र की स्थिति और पंचांग का विश्लेषण करके व्यक्ति को उस दिन के लिए उपयुक्त सुझाव दिए जाते हैं। राशिफल में नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत, और दिनभर में होने वाली घटनाओं का विवरण शामिल होता है। यह फलादेश व्यक्ति को उनकी दैनिक योजनाओं के लिए सहारा प्रदान करता है और उन्हें आने वाले अच्छे और बुरे मौके के बारे में सूचित करता है। इस राशिफल के माध्यम से, व्यक्ति अपनी दिनचर्या को सुधारने और सफलता की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए सकारात्मक रूप से सामग्री प्राप्त करता है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”false” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”true” image_alignment=”left” number_of_columns=”5″ number_of_stories=”10″ order=”ASC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

 

अर्जुन उवाच।
स्थितप्रज्ञस्य का भाषा समाधिस्थस्य केशव ।
स्थितधीः किं प्रभाषेत किमासीत व्रजेत किम् ॥54॥

भगवान श्रीकृष्ण गीता के दूसरे अध्याय के 54 वें श्लोक में अपने शिष्य अर्जुन से अपनी दिव्य लीला के बारे में इस तरह समझाते हैं: अर्जुन ने कहाः हे केशव! दिव्य चेतना में लीन मनुष्य के क्या लक्षण हैं। वह सिद्ध पुरुष कैसे बोलता है? कैसे बैठता है और कैसे चलता है?

Today's Horoscope: जानिए आपकी राशि के अनुसार आज का दिन
Today’s Horoscope: जानिए आपकी राशि के अनुसार आज का दिन

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

Aries %E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7मेष राशि वालों के लिए आज फायदे का दिन है और आज आपका कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। आज आपको संतान के करियर को लेकर थोड़ी सी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिजनों और मित्रों के साथ शाम का समय अच्‍छा कटेगा। शाम को ग्रहों का संयोग आपके लिए शुभ होगा और कार्य पूर्ण होंगे। आपके संबंधों से आपको लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्‍त होगा।

मेष आर्थिक राशिफल: ग्रहों का संयोग आपके लिए शुभ होगा

 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

Taurus %E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7वृष राशि के लोगों का दिन आज सुख शांति से बीतेगा और आपके प्रयास सफल होंगे। शासन और सत्ता से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको किसी के साथ पार्टनरशिप में बिजनस करने में भी लाभ होगा और आपकी रुकी योजनाएं पूर्ण होंगी। नए अनुबंधों से आपको लाभ होगा और कोई नया बिजनस टेकओवर करने के बारे में सोच सकते हैं। रात में कुछ अनचाहे लोगों से मुलाकात हो सकती है। मन खराब हो सकता है।

वृष आर्थिक राशिफल: पार्टनरशिप में बिजनस में लाभ होगा

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

Gemini %E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्‍यकता है। कोई वस्‍तु चोरी हो सकती है या फिर आपका कोई नुकसान हो सकता है। किसी से झगड़ा विवाद हो सकता है। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से आपको हर्ष होगा और सुखद समाचार मिल सकता है। कोई रुका कार्य पूरा होगा। मन करेगा कि परिवार के लोगों के साथ कहीं घूम आएं। मांगलिक कार्यों में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

मिथुन आर्थिक राशिफल: झगड़ा विवाद हो सकता है

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

Cancer %E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%9Fकर्क राशि के लोगों का भाग्‍य आज साथ देगा और आपको उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति होने से लाभ होगा। ऑफिस के लोग आपका सहयोग करेंगे और आपके कार्य पूर्ण होंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद हो सकती है। मनपसंद लोगों से मुलाकात होने से आपका मन प्रसन्‍न होगा।

कर्क आर्थिक राशिफल: उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति होने से लाभ होगा

 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

Leo %E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9

सिंह राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आपके लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। दोस्‍तों से आपके संबंध मधुर होंगे और आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। जो लोग शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं उनको लाभ होगा। आज आपको काफी भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है और काम करने में आपका मन नहीं लगेगा।

सिंह आर्थिक राशिफल: आमदनी के नए स्रोत बनेंगे

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

Virgo %E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन फायदे का है और आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और रुकी हुई योजनाएं फिर से पूर्ण होंगी। आज आपके लिए आय के नए रास्‍ते बनेंगे और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आज आप अपनी संतान के प्रदर्शन को देखकर भी संतुष्‍ट रहेंगे और उनसे कोई अच्‍छी खबर आपको मिल सकती है। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि होगी।

कन्या आर्थिक राशिफल: आपके पराक्रम में वृद्धि होगी

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

Libra %E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BEतुला राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आज आपके चारों ओर खुशी का माहौल रहेगा और आपकी धन संबंधी योजनाएं पूर्ण होंगी। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी और कई दिनों से चली आ रही धन की तंगी दूर होगी। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। आज आपके विरोधी भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे और कहीं बाहर जाने की योजना बनकर निरस्‍त हो सकती है।

तुला आर्थिक राशिफल: चारों ओर खुशी का माहौल रहेगा

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

Scorpio %E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आर्थिक लाभ का दिन है और आज आपको धन के निवेश में भरपूर लाभ होगा। व्‍यापारियों को कमाई के भरपूर अवसर मिलेंगे और नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। आज आपको घर के किसी सदस्‍य की बीमारी की वजह से डॉक्‍टर के पास चक्‍कर लगाने पड़ सकते हैं। आपके परिवार के लोगों से आपको हर प्रकार का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल: कमाई के भरपूर अवसर मिलेंगे

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope)

Sagittarius %E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81धनु राशि के लोगों का दिन आज सबसे खास होगा और आज आप कोई नया काम करने की प्‍लानिंग कर सकते हैं और आपको लाभ होगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। शाम के वक्‍त किसी जरूरी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्‍सा ले सकते हैं और इसमें आपको सहयोग के साथ ही धन भी खर्च करना पड़ सकता है।

धनु आर्थिक राशिफल: आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

Capricorn %E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी पुरस्कार के मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि परिवार के सदस्यों को समस्या हो। आप अपनी पिछली चली आ रही समस्याओं को लेकर बड़े सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई विरोधी कार्यक्षेत्र में आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

Aquarius %E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%ADकुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन किसी मामले में समस्‍याओं वाला हो सकता है और आपको धन आगमन के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अपनी बुद्धि से किए गए कार्य में आपको हानि हो सकती है। कोई विपरीत समाचार सुनकर आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और किसी से विवाद न करें।

कुंभ आर्थिक राशिफल: किसी से विवाद न करें

 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

Pisces %E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8मीन राशि के लोगों के लिए आर्थिक लाभ का दिन है और आज उनका दिन किसी काम के लिए दौड़भाग करने में बीतेगा। आपकी मेहनत सफल होगी और धन कमाने के रास्‍ते में काफी समय से चल रही कठिनाइयां दूर हो सकती हैं। आज धन का लेनदेन न करें, वरना आपके संबंध खराब हो सकते हैं। यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। मूल्यवान वस्तुएं चोरी हो सकती हैं।

मीन आर्थिक राशिफल: मेहनत सफल होगी

 

[web_stories_embed url=”https://rajdailynews.in/?post_type=web-story&p=1620″ title=”Today’s Horoscope: दैनिक राशिफल | आज का राशिफल | 8 दिसंबर” poster=”https://rajdailynews.in/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Todays-Horoscope-scaled-1.webp” width=”360″ height=”600″ align=”none”]

 

“राशिफल जानने के लिए ! Raj Daily News अब व्हाट्सएप चैनल पर है 🚀 लिंक पर क्लिक करके फ्री में आज ही सदस्यता लें और नवीनतम वित्तीय जानकारी से अपडेट रहें!” यहाँ क्लिक करें!

Leave a Reply