educare 4 1721468049

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज एग्जाम के प्रीलिम्स 2024 का नेम वाइज रिजल्ट जारी कर दिया है। ये कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

अब ये कैंडिडेट्स UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम का सेकेंड स्टेज यानी मेन्स एग्जाम देंगे। ये परीक्षा 20 सितंबर से होगी। देशभर में 16 जून को प्रीलिम्स एग्जाम हुआ था। इससे पहले 1 जुलाई को UPSC रोल नंबर वाइज रिजल्ट जारी कर चुका है।

इस साल सिविल सर्विसेज एग्जाम के जरिए 1056 पदों पर भर्ती होगी। इस साल कुल 14,627 कैंडिडेट्स मेन्स के लिए क्वालिफाई हुए हैं।

upsc cse 2024 1721467872

UPSC मेन्स देने के लिए प्रीलिम्स क्वालिफाई करना जरूरी
UPSC CSE एग्जाम तीन चरणों में होता है – प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू। प्रीलिम्स एग्जाम क्वालिफाइंग नेचर का है यानी इसके मार्क्स फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ते, लेकिन मेन्स देने के लिए प्रीलिम्स क्वालिफाई करना जरूरी है।

हर साल 10 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स एग्जाम देते हैं
हर साल लगभग 10 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं। 2023 में प्रीलिम्स के लिए लगभग 14 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 14,600 कैंडिडेट्स एग्जाम का सेकेंड स्टेज – मेन्स देने के लिए सिलेक्ट हुए थे।

upsc cse 20241718518370 1721467776

IAS, IPS और एलाइड के 1056 पदों पर होनी है भर्ती
इस एग्जाम के जरिए देश के सबसे प्रतिष्ठित ऑफिसर ग्रेड के लिए उम्मीदवारों का चयन होता है। इनमें IAS (इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस), IPS (इंडियन पुलिस सर्विस), IFS (इंडियन फॉरेन सर्विस) जैसे पद शामिल हैं।

इस साल UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम के जरिए 1056 पदों पर भर्ती होनी है। UPSC CSE 2024 का एग्जाम 26 मई को होना था, लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से एग्जाम की डेट बढ़ाकर 16 जून कर दी गई थी।

Leave a Reply

You missed