भीलवाड़ा| ज्ञानमती महिला मंडल की त्रैमासिक मीटिंग में चुनाव हुए। मंडल संरक्षक पुष्पलता चौधरी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर गुणमाला चौधरी, महासचिव रानू चौधरी, उपाध्यक्ष मंजू पाटौदी, सहसचिव रचना कासलीवाल, कोषाध्यक्ष सुलोचना चौधरी, सांस्कृतिक मंत्री शशि चौधरी व सपना गोधा को चुना गया। कार्यकारिणी में अनीता छाबड़ा, अनीता अजमेरा, किरण चौधरी, टीटू चौधरी, संगीता चौधरी, सीमा चंदोरिया, सरोज गोधा को शामिल किया।