जिले में बीते 24 घंटे में सोमवार सुबह 8 बजे तक औसत 13.45 MM बारिश हुई। इसमें सबसे ज्यादा बारिश टोंक तहसील मुख्यालय पर 89 MM हुई। इसके चलते सड़कों, खेतों आदि पर काफी पानी बह निकला। तेज बारिश से फिर पांच बांधों की चादर चल गई है। वहीं बीसलपुर बांध में लगातार तीसरे दिन भी धीमी गति से पानी की आवक बनी हुई है। सोमवार दोपहर 12 बजे तक बीसलपुर बांध का जल स्तर 310.31 RL मीटर है। 30 घंटे में महज 3 सेमी पानी की आवक बनी हुई है। उधर, सोमवार सुबह से ही मौसम साफ होने से रविवार के मुकाबले आज गर्मी ज्यादा है। इससे अधिकतम तापमान भी रविवार के मुकाबले सोमवार को एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस है। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा है। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री था। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था। यानि न्यूनतम तापमान भी 24 घंटे में 2 डिग्री बढ़ गया। इसके चलते आज लोगों को गर्मी का अहसास रविवार के मुकाबले ज्यादा हो रहा है। फिर चली पांच बांधों की चादर सिंचाई विभाग के अधीन जिले में तीस बांध है । इनमें गत दिनों हुई तेज बारिश से पांच बांधों के चादर चल गई थी। लेकिन फिर तीन दिन बाद ही तीन बांधों की चादर बंद हो गई थी। इस दौरान रविवार को जिले में हुई तेज बारिश से फिर से पांचों बांधों की चादर चल गई। अभी भावलपुर केरवालिया, भान सगार, हालोलाव कलमंडा बांध, घारेड़ा सागर, ढीबरू सागर की चादर चल रही है। बंद हो गई है। कहां कितनी बारिश हुई जिले में बीते 24 घंटे में औसत 13.45 MM बारिश हुई है। इसमें सबसे ज्यादा बारिश टोंक रेन गेज सेंटर पर 89 MM दर्ज की गई है। इसके अलावा प्रमुख रूप से चांदसेन 22 MM, रामसागर लांबा हरिसिंह 10, नासिरदा 12, पनवाड़ 24, देवली 21 MM, मालपुरा 22.5 MM बारिश दर्ज की गई है।