1000060982 1720679132 m8DDH7

सीकर जिले की जाजोद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार संचालक सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों को कब्जे से एक काले रंग की थार गाड़ी वह चार हुक्के भी बरामद किए हैं। जाजोद पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया थाना इलाके में लगातार अवैध हुक्का बार चलने की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस एक्टिव मोड में थी। बुधवार देर शाम को पुलिस को सूचना कि चोटियों वाली ढाणी में अवैध हुक्का बार चल रहा था। जहां 15 से 20 लड़के हुक्का पी रहे हैं। लड़के हुक्का पीकर उत्पाद मचा रहे हैं और शोर-शराबा कर रहे हैं। जिससे मंदिर में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर हुक्का बार में भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस ने हुक्का बार संचालक सहित 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस हुक्का बार संचालक व लड़कों से पूछताछ कर रही है।

By

Leave a Reply