c8de3a49 2f47 4d49 a5a3 58b017b42b0c 1720852619 yoEbgI

पुराना भीलवाड़ा शहर के तीन हनुमान मंदिरों में शुक्रवार रात चोरों ने ताले तोड़कर दान पात्र से राशि चुरा ली। मंदिरों में एक साथ हुई चोरी की वारदात से लोगों में गुस्सा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मामला भीमगंज थाना इलाके के पुराना भीलवाड़ा एरिया का है। जानकारी के अनुसार- शुक्रवार देर रात चोरों ने मंगला चौक, भींत के बालाजी और आमलियों की बारी स्थित हनुमान मंदिर के गेट के ताले तोड़ दिए। मंदिरों के दान पात्र को तोड़ 10 हजार की दानराशि चुरा ली। घटना का पता शनिवार सुबह तब लगा जब पुजारी मंदिर पहुंचे। पुजारी ने लोगों को सूचित किया। भींत के बालाजी मंदिर के पुजारी कालू ने बताया- शुक्रवार रात भगवान को शयन करवा कर मंदिर के गेट बंद किए थे। आज सुबह जब मंदिर गया तो गेट का ताला टूटा हुआ था। दानपात्र को भी चोरों ने तोड़ रखा था। इसमें से दान राशि गायब थी। मैंने मंदिर समिति के अन्य लोगों को सूचित किया और बाद में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद भीमगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों से वारदात की जानकारी ली। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि एक साथ तीन हनुमान मंदिरों पर चोरी कर धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है। इलाके में पुलिस की रात्रिकालीश गश्त ठीक नहीं है। ऐसे में चोरों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

By

Leave a Reply