भास्कर न्यूज| बारां जिले में शुक्रवार को मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिला। इस दौरान कई जगहों पर बादलों की आवाजाही हुई तो कई जगहों पर धूप-छांव का दौर चला। इसके कारण दिनभर वातावरण में उमस का असर बढ़ा रहा। साथ ही इससे पहले गुरुवार देररात को जिले में कई जगहों पर रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। इसके कारण लोगों को रात में गर्मी और उमस से राहत मिली। इस दौरान बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे तक अटरू में 14 और बारां में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके बाद शुक्रवार को वापस बारिश का दौर थमने के कारण वापस उमस का असर बढ़ गया। अब मौसम विभाग ने आगामी 3-4 दिनों तक बारिश की गतिविधियों में कमी के आसार जताए है। हालांकि इस दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है। शहर में गुरुवार शाम को शुरू हुआ बारिश का दौर रात तक जारी रहा। इसके कारण लोगो को गर्मी और उमस से राहत मिली। इसके बाद शुक्रवार को सुबह के समय बादल छाए रहे। इसके बाद कुछ देर के लिए धूप निकली और धूप-छांव का दौर जारी रहा। इसके कारण वातावरण में वापस गर्मी और उमस का असर बढ़ गया। इस दौरान लोगो को पंखे व कूलर में भी राहत नही मिली। इसके बाद वापस आसमान में बादल छाए और हवा। लेकिन बारिश का इंतजार बना रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है। 16 से वापस एक्टिव होगा मानसून आज हल्की बारिश के आसार मौसम विभाग ने अब शनिवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार जताए है। विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की ओर होने से आगामी 3-4 दिनों तक बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार है। हालांकि इस दौरान बारां समेत कोटा संभाग में कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान भारी बारिश नही होने के आसार है। इसके बाद आगामी 16 जुलाई से वापस मानसून के एक्टिव होने की संभावना है। इसके बाद बारां समेत पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर जोर पकड़ेगा। इसके कारण 16 जुलाई को बारां जिले में भी अच्छी बारिश होने और कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।