190 172087622766927cc317168 dsc0149 WphhvC

बाड़मेर | जिले में शनिवार गर्मी व उमस से लोगों बेहाल रहे। दिन का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में बादल छाए रहने से पारे में शुक्रवार से 1.2 डिग्री गिरावट हुई लेकिन दिनभर उमस भरा माहौल बना रहा। दिन व रात के पारे में 10 डिग्री का अंतर बना रहा। जिला मुख्यालय पर दिनभर बादलों की आवाजाही के बाद भी बारिश नहीं हुई। वहीं किसान बारिश के इंतजार में हैं। अब तक किसानों की ओर से खरीफ की बुआई भी नहीं की गई है। मौसमी वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून के देरी से आने की संभावना है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। जिले में आधा जुलाई बीतने के बाद भी बुआई नहीं होने से किसानों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई है। अब समय पर बारिश नहीं हुई तो सूखे की संभावना बन सकती है।

By

Leave a Reply

You missed