whatsapp image 2024 07 12 at 64430 pm fotor 202407 1720846146 XjEBBw

जिले के कैथून थाना क्षेत्र में सूने में चोरी का मामला सामना आया है। अज्ञात बदमाश दो मकानों के ताले तोड़कर नगदी व सोने चांदी के गहने चुराकर फरार हो गए। घटना के वक्त पीड़ित परिवार शादी में गया था। वापस लौटने पर मकान के ताले टूटे मिले। बदमाश दोनों मकानों से ढाई से तीन लाख नगदी व 12 से 15 लाख के गहने चोरी करके फरार हो गए। पीड़ित चोरी की शिकायत थाने में दी है। नेमीचंद ने बताया कि उसके चाचा रामबाबू व रामचंद्र कैथून के वार्ड नम्बर 25 में रहते है। तीसरे चाचा हेमराज जी बेटी की शादी 11 जुलाई होनी थी। 10 जुलाई की रात 10 से 11 बजे के बीच परिवार के सभी सदस्य लड़की लेकर इंदौर रवाना हुए। 11 जुलाई को शादी हुई। शादी के बाद 12 जुलाई को सुबह 7 बजे परिवार के सभी सदस्य इंदौर से कैथून के लिए रवाना हुए। दोपहर में कैथून पहुंचे। चाचा रामबाबू व रामचंद्र के मकान के ताले टूटे हुए मिले। दोनों के मकान में सामान इधर उधर बिखरा हुआ था। आलमारी में रखे नगदी व गहने गायब थे। रामचंद्र के मकान से 2 लाख से ज्यादा नगदी व गहने व रामबाबू के मकान से 30 से 40 हजार नगदी गहने चोरी हुए है। चोरी की शिकायत थाने में दी है। चाचा रामबाबू अभी 30 जून को ही नगर पालिका कैथून से रिटायर्ड हुए है।

By

Leave a Reply