श्री लक्ष्मीनारायण नृत्याश्रम द्वारा कत्थक रास वर्षा का आयोजन जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में किया गया। कार्यक्रम में पं. गिरधारी महाराज कथक सेंटर की संचालिका जयपुर घराने की प्रसिद्ध नृत्य गुरु नमिता जैन के शिष्य शिष्याओं द्वारा नृत्य की प्रस्तुतियां दी गयी। कार्यक्रम में 100 कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियों में कृष्ण वंदना, शिवस्त्रोतम, गणेश वंदना, शास्त्रीय गायन, व तबला वादन भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में नृत्य गुरु नमिता जैन द्वारा विरह व्यथित नायिका के भाव पर आधारित सावन की सांझ की सशक्त प्रस्तुति दी गयी। पं. गिरधारी महारज कथक सेंटर विद्यार्थी आज विश्व स्टार पर भारतीय नृत्य संगीत का प्रचार कर रहे है। कार्यक्रम में नव पल्लव, नव बहार, नृत्य मल्हार, में कई छोटे बाल कलाकारों की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र बानी रही। व 13 July 2024संस्था के संस्थापक प्रख्यात कथक नृत्य गुरु पं. गिरधारी महाराज ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पं. रमेश मेवाल गायन, आदित्य सिंह तबला, युवराज सिंह पखावज, गौरव भट्ट सितार, दायम अली सारंगी पर अद्भुत संगत की ।