वैर। रविवार को डाक बंगला वैर में तहसील वैर के पूर्व सैनिकों की बैठक हवलदार लालाराम भौंडा गांव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं व अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर चर्चा की गई। सर्व सम्मति से कैप्टन चतर सिंह मोलोनी को उपाध्यक्ष बनाया गया। रविवार को डाक बंगला वैर में पूर्व सैनिकों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सेना में विभिन्न पदों पर रहे वैर तहसील के पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता हवलदार लालाराम भौंडागांव ने की। बैठक में पूर्व सैनिक व वीरांगनाओं की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। आगामी दिनों पर अध्यक्ष बनाने व सैनिकों की सूचनाओं का आदान प्रदान करने के लिए चतर सिंह मोलोनी को उपाध्यक्ष बनाया। बैठक में ईसीएचएस कार्ड की सुविधा के बारे में जानकारी दी गई। जो उम्र बढ़ने के साथ साथ बीमारियों में उपचार करवाने ने सुविधा प्रदान कराती है। पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए कई योजनाएं है, उनका फायदा उठाए। पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओ की समस्याओं को लेकर हमेशा आगे रहे और उनका निराकरण करवाए।