cover ezgifcom resize 1720754380 on8aSB

भरतपुर में एक बारात पर कुछ असामाजिक तत्वों ने छत की पुरानी दीवार ढहा दी। हादसे में एक बाराती और दुल्हन के भाई को चोट आई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद बारात में भगदड़ मच गई। घटना चिकसाना थाना इलाके के नौगाया गांव की है। दुल्हन के भाई ने बताया कि एक समाज विशेष के कुछ लोगों ने बारात पर पथराव किया, इन लोगों ने बारात का विरोध किया था। हालांकि पुलिस ने पथराव ने इनकार किया और बताया कि छत की पुरानी ​दीवार ​ढहाई गई थी। पुलिस ने यह भी बताया कि जिस जगह घटना गई, उस इलाके से बारात निकालने के लिए पहले मना भी किया गया था, लेकिन ये लोग अड़े रहे। तीन भाइयों की इकलौती बहन की थी शादी
लड़की के भाई राजवीर सिंह (30) निवासी नौगाया थाना चिकसाना ने बताया कि, वह सरकारी टीचर है। उसकी नौकरी डीग जिले के नगर इलाके में है। उसके 2 छोटे भाई संजय (28) और सोनू (22) और एक बहन आशा (24) है। आशा की 11 जुलाई की शादी थी।
राजवीर के पिता गुलाब सिंह एक किसान हैं। राजवीर के परिवार ने भरतपुर जिले में नदबई के केलूरी गांव के रहने वाले मनोज से 6 महीने पहले आशा की शादी पक्की की थी। मनोज डीग जिले के नगर कस्बे में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के पद पर तैनात है। भाई अपनी बहन की निकलवाना चाहता था बारात
राजवीर ने बताया कि बहन आशा की 11 जुलाई गुरूवार को शादी थी। इस दौरान बारात पर एक समाज विशेष के लोगों ने पथराव कर हमला कर दिया। इसी समाज के लोगों ने शादी की तैयारियों के दौरान पहले भी आपत्ति जताई थी और मुझे मारने तक की धमकियां दी जा रही थी। राजवीर ने कुछ लोगों के नाम भी गिनाए, जिन्होंने बारात का पहले भी विरोध किया था। दुल्हन के भाई को जान से मारने की मिली थी धमकी
दुल्हन के भाई राजवीर ने बताया कि 8 जुलाई को गांव में इन्हीं दबंग लोगों ने पकड़ लिया था। तब धमकी दी थी कि हम लोग बारात नहीं चढ़ने देंगे। इसके बाद 8 जुलाई को ही आईजी राहुल प्रकाश के पास एक एप्लिकेशन दी गई थी। जिसमें बताया गया था कि यह लोग हमें बारात चढ़ाने से रोकना चाह रहे है। मेरे परिवार को धमकियां दी जा रहीं है। राजवीर ने बताया कि दिलीप नाम के युवक ने धमकी दी थी कि बारात निकासी से पहले तुझे मार दिया जाएगा। दुल्हन का भाई बोला- बारात पर पथराव हुआ
दुल्हन के भाई राजवीर ने बताया कि इस बारे में पहले ही प्रशासन को जानकारी दे दी गई थी। सबसे पहले 27 जून को इसकी शिकायत दी गई थी। बारात निकलने के दौरान कुछ लोगों ने बारात पर पथराव कर दिया। इसके बाद बारात में भगदड़ मच गई। घटना में एक बाराती के सिर में चोट आई, जो गंभीर रूप से घायल है। वहीं दुल्हन का चचेरा भाई वेदपाल सिंह भी गंभीर रूप से घायल है। हमला करने वाले लोग अंधेरे में खड़े थे और जिस इलाके में हमला हुआ वहां एक समाज के लोगों के मकान है। एसपी बोले- पुलिस की गाड़ी पर गिरी ईंटे
मामले में एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि चिकसाना थाना इलाके में शादी समारोह का आयोजन था। कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा छत की पुरानी दीवार को धक्का दे दिया गया। जिससे ईंटें पुलिस की गाड़ी पर आकर गिरी। पूरे घटनाक्रम में कोई पुलिसकर्मी हताहत नहीं है। दो लोगों के मामूली चोटें आई हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। हालांकि मौके पर पुलिस बल तैनात था, इस कारण कोई व्यवधान नहीं हुआ। बारात निर्धारित रूप से शादी के घर में पहुंची। शादी समारोह का आयोजन शांतिपूर्ण रूप से करवाया गया।

By

Leave a Reply