img 20240524 wa0000copy730x5481 1720675759 6dHfFt

बैंक में कैश जमा करवाने जा रहे एक शख्स से लाखों रुपए की लूट का मामला सामने आया है। बदमाश शिकायतकर्ता की बाइक लेकर ही भाग गया। मामला सीकर के सदर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी रिपोर्ट में देवीलाल (33) निवासी ढाणी चुडोली, सीकर ने बताया कि वह 2 लाख रुपए जमा करवाने के लिए सीकर बैंक में आया हुआ था। उसने 2 लाख रुपए बनवारी लाल से उधार लिए थे। जब वह सीकर पहुंचा तो बैंक बंद हो चुका था। जिसके बाद वह बाइक पर अपने घर जा रहा था। इस दौरान धोद चौराहे के पास देवीलाल की बाइक पंचर हो गई। वह चौराहे के पास एक दुकान से पंचर निकलवाने लग गया। तभी उसके पास एक व्यक्ति आया और कहने लगा कि मेरा गांव बोसाना है और वह अपनी बुआ के पास फगलवा जा रहा है। फगलवा जाने के लिए उसके पास पैसे नहीं है। तब अनजान शख्स ने देवीलाल से कहा कि वह उसे अपने साथ ले चले। देवीलाल अनजान शख्स को अपने साथ ले जाने के लिए तैयार हो गया और अपने साथ बाइक पर बिठा लिया। रास्ते में सिहोट छोटी गांव के पास देवीलाल बाइक रोकर टॉयलेट करने लग गया। इस दौरान बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति देवीलाल की बाइक स्टार्ट कर भगा ले गया। बाइक पर बैग रखा हुआ था जिसमें 2 लाख रुपए व बैंक के जरूरी डॉक्यूमेंट थे। देवीलाल ने बदमाश का काफी दूर तक पीछा किया लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद भी उसने मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई राजेश कुमार कर रहे है।

By

Leave a Reply