lpo 1720676696 Q3PdqL

सवाई माधोपुर में भारत विकास परिषद की स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में बुधवार शाम को प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिसमें स्थापना दिवस के सेवा पखवाड़े के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय महासचिव संदीप बाल्दी ने बताया कि भारत विकास परिषद के 62 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इससे पहले भारत विकास परिषद की ओर से स्थापना सेवा पखवाड़ा आयोजित किया गया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण के कार्य किए गए थे। परिषद ने वृक्षारोपण के साथ जल संरक्षण पर काम किया गया। इसी के साथ ही जंगलों में एक लाख सीड़ बॉल फेके गए है। जिससे मानसून के मौसम में स्वतः ही पौध लग सके। परिषद की ओर प्लास्टिक मुक्त समाज बनाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। जिसके चलते लोगों को प्लास्टिक उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी के साथ ही जूट बैग वितरण का कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। महासचिव बाल्दी ने बताया कि भारत विकास परिषद की ओर से इस साल पूरे भारत में एक लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य भी रखा गया है। भारत विकास परिषद का उद्देश्य संस्कार, सेवा और समपर्ण है। जिसके चलते पूरे भारत देश में काम किया जाता है।

By

Leave a Reply