भीलवाड़ा | राजस्थान ब्राह्मण महासभा एवं महर्षि पराशर सेवार्थ संस्थान ने आजादनगर डी सेक्टर में पौधरोपण अभियान शुरू किया। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि महासभा की जिला, नगर, युवा, महिला कार्यकारिणी सदस्यों के जन्म दिवस व शादी की वर्षगांठ पर पौधा लगाने का कार्य नियमित किया जाएगा। राधे श्याम पाराशर बस्सी की वैवाहिक वर्षगांठ पर पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर किशन भारद्वाज, लाजपत आचार्य, जयनारायण जोशी, जगदीश बील, गणपत पारीक, आनंदीलाल शर्मा, मदन बील, रघुनंदन शर्मा, महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।