सीकर | बानूड़ा में त्यागीराम बाबा की बगीची में ग्राम वासियों की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के छठे दिन ऋषिकेश वासी माधवदास महाराज ने व्यास पीठ से भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। महाराज ने कृष्ण और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि कृष्ण कण-कण में बसे हैं। हम सब उसी का अंश हैं। हमें अपने भीतर के ईश्वरत्व का पहचानना है। इस दौरान संत डूंगरदास महाराज, चंद्रमादास महाराज, रामकिशोरी दास महाराज व सुरखत दास महाराज सहित संतों का सानिध्य रहा।