images 11665050684 1721399131 7KFZui

अजमेर की क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। बाइक सवार 2 बदमाशों के द्वारा झपट्टा मारकर महिला की सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। महिला अपनी बेटी को लेने के लिए स्कूल जा रही थी। इस दौरान पीड़ित महिला से वारदात को अंजाम दिया गया। महिला ने मामले की शिकायत क्रिश्चियन गंज थाने में दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार पंचशील नगर निवासी सोनम जैन पत्नी अभिषेक कुमार जैन की ओर से थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी बच्ची LKG कक्षा में पढ़ती है। जिसे वह सेंट स्टीफन स्कूल से लेने के लिए घर से निकली थी। क्षेत्रपाल हॉस्पिटल के पास बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़कर भाग गए। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके द्वारा चिल्लाया गया लेकिन तब तक बदमाश मौके से भाग निकले। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल धर्मराज को दी गई है। पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जिससे कि जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जा सके।

By

Leave a Reply

You missed