अजमेर में सुबह 11 बजे करीब आधे घंटे तक बरसात हुई। तापमान में गिरावट होने से मौसम भी खुशनुमा हो गया। इस दौरान सड़क से पानी बह निकला और मार्टिंडल ब्रिज के पास नाले में पिता पुत्र बाइक सहित गिर गए। क्षेत्रवासियों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। मौसम विभाग के अनुसार 5 जून को भी सिस्टम एक्टिव होने के कारण दोपहर बाद आंधी बारिश के आसार हैं। तापमान में आंशिक गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। 6 जून को भी दोपहर में उमस का दौर जारी रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। बुधवार को सुबह से ही बादलों व सूरज में लुकाछीपी का दौर चल रहा है। सुबह दस बजे अचानक बादल छाए और करीब 11 बजे आधे घंटे तक जमकर बरसात हुई। इसके बाद फिर से धूप खिली। बरसात के कारण सड़कों पर पानी भर गया और ऐसे में कई जगह सड़कें व नालों का पानी बराबर हो गया। ऐसे में राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी हुई। अजमेर के मार्टिंडल ब्रिज के पास बरसात के दौरान एक पिता पुत्र बाइक सहित सड़क नाले में गिर गए। क्षेत्रवासियों ने दोनों को बाहर निकाला। हादसा रोड पर पानी भरने से हुआ। बता दें कि 1 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि 2 जून को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम 23.3 डिग्री रहा। 3 जून को अधिकतम 30.7 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तीन दिनों के दौरान दोपहर के पारे में 6.3 डिग्री और रात के तापमान 5.6 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को दोपहर दो बजे तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। पढ़ें ये खबर भी… धोखाधड़ी कर गुजरात की कंपनी ने हड़पे 26 लाख:खरीदे गए पेट्रोलियम प्रोडक्ट को दूसरी जगह बेच दिया, मामला दर्ज धोखाधड़ी कर गुजरात की कंपनी की ओर से अजमेर के व्यापारी से 26 लाख रुपए हड़प करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि व्यापारी की ओर से खरीदे गए प्रेट्रोलियम प्रोडक्ट को दूसरी जगह बेच दिया। बाद में न तो माल दिया और न ही रकम लौटाई। क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक