new project 84 1721901881 5KwXjv

अडाणी ग्रुप की कंपनी ‘अडाणी ग्रीन एनर्जी’ को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में शुद्ध मुनाफा 629 करोड़ रुपए रहा। सालाना आधार पर इसमें 94.7% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 323 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 3,122 करोड़ रुपए की कमाई की है। एक साल पहले यानी वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में कंपनी ने 2,550 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। सालाना आधार पर इसमें 22.43% की बढ़ोतरी हुई है। FY25 की पहली तिमाही में अडाणी ग्रीन का मुनाफा 95% बढ़ा सालाना आधार पर नोट – आंकड़े करोड़ रुपए में… अप्रैल-जून तिमाही में अडाणी ग्रीन का रेवेन्यू 30% बढ़ा तिमाही आधार पर नोट – आंकड़े करोड़ रुपए में… एनर्जी सप्लाई से ₹2,528 करोड़ का रेवेन्यू
अप्रैल-जून तिमाही में पावर सप्लाई से कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 24% बढ़कर 2,528 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले कंपनी ने 2,045 करोड़ रुपए वैल्यू की एनर्जी सप्लाई की थी। कंपनी गुजरात के खावड़ा में एक लोकेशन पर स्थित दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट बना रही है। इसकी कैपेसिटी 30 गिगावाट होगी। इस साल 15.68% चढ़ा अडाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर
रिजल्ट आने के बाद अडाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर आज 7.75% बढ़कर 1,849 रुपए पर बंद हुआ। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप भी 2.93 लाख करोड़ रुपए हो गया है। बीते 5 दिन में कंपनी के शेयर ने 6.45%, एक महीने में 2.89%, 6 महीने में 11.06% और एक साल में 69.94% का रिटर्न दिया है। केवल इस साल की बात करें तो अडाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 15.68% चढ़ा है।

By

Leave a Reply

You missed