img 20250424 wa0001 1745465594 plHnwG

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले को लेकर देश भर में आक्रोश है। इसी को लेकर जोधपुर के झालामंड में भी आज विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। व्यापार संगठनों और हिंदू संगठनों ने स्वेच्छा से झालामंड का मुख्य बाजार बंद रखा है। हाथों में ध्वज लेकर लोगों ने मुख्य बाजार पैदल चलते हुए आतंकवाद के खिलाफ रोष जताया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहन प्रजापत ने बताया कि जम्मू कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकवादी हमला करना कायराना हरकत है। निर्दोष आम नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के खिलाफ है। पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और झालामंड चौराहा व्यापारी समिति जोधपुर भी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करती है। साथ ही घायलों के स्वस्थ होने की मंगल कामना करती है। इस दौरान आक्रोशित व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने झालामंड चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला भी जलाया। साथ ही कहा की आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर पर्यटकों को निशाना बनाया। मनोज सिनावाड़िया ने बताया कि इस मौके पर दयालराम प्रजापत, पुखराज प्रजापत, कैलाश प्रजापत, दशरथ प्रजापत, हनुमान राम सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

By

Leave a Reply