1 1742056526 KMgUeu

इटावा नगर के पीपल्दा रोड पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। शनिवार रात आठ बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल इटावा अस्पताल पहुंचाया। घायलों में खोड़ावदा निवासी विष्णु (22) और गिरिराज (16) शामिल हैं। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर कर दिया गया। तीसरे घायल एमपी निवासी पृथ्वी उर्फ बंटी को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

By

Leave a Reply

You missed