ce95edf5 29ce 499d bd5b eae7f83e5fb31751434334667 1751437956 nb4OSW

करौली जिले में पिछले 24 घंटों में औसतन 36.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पांचना बांध में एक मीटर से अधिक जलस्तर बढ़ा है। जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार गुप्ता के अनुसार, पांचना बांध का वर्तमान जलस्तर 256.55 मीटर तक पहुंच गया है। बांध का अधिकतम गेज स्तर 258.62 मीटर है। बारिश का यह क्रम जारी रहा तो जल्द ही बांध से पानी की निकासी की जा सकती है। जिले में सबसे अधिक बारिश मंडरायल में 95 मिमी दर्ज की गई। करौली शहर और पांचना बांध क्षेत्र में 44-44 मिमी बारिश हुई। जगर बांध क्षेत्र में सबसे कम 6 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। वहीं खेती के लिए अनुकूल माहौल बन गया है। जल स्रोतों में जलस्तर बढ़ने से आने वाले दिनों में पानी की किल्लत से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

You missed