रोहिड़ा थाना क्षेत्र के नया वास भूला में एक युवती ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक दवाई पी ली। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों से उसे रोहिड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे सिरोही के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार रोहिडा थाना क्षेत्र के नयावास भूला निवासी देबू (19) पुत्री मोयला राम ने सोमवार देर शाम को अज्ञात कारणों से कीटनाशक दवाई पी ली। जिसे चिंताजनक हालत में इलाज के लिए रोहिड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत चिंता जनक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जिसे एम्बुलेंस 108 की मदद से सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। यहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका तत्परता से इलाज शुरू किया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद उसकी हालत में सुधार नजर आया। अभी उसे 24 घंटे के लिए डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। रोहिड़ा थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि युवती के होश में आने के बाद उसके बयान लिए जाएंगे। उसके बाद पता लगेगा कि उसने किस कारण से कीटनाशक दवा पी।