पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा- सीएम को हटाने का भयंकर षड्यंत्र चल रहा है। उनके खिलाफ भाजपा के लोग लगे हुए हैं। पूर्व सीएम बुधवार को जोधपुर दौरे पर थे। यहां सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जनसुनवाई करें तो पता चल जाएगा कि जनता क्या चाहती है। गहलोत बोले-भ्रम में रहेंगे तो मुख्यमंत्री को तकलीफ होने वाली है
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत बोले- हम विपक्ष में हैं। जन भावना जो होती है, जो लोग आकर कहते हैं या मीडिया में खबर आती है तो वो बात हम उठाते हैं। वो समझते हैं कि राजनैतिक आलोचनाएं सच्चाई नहीं है। इस भ्रम में रहेंगे तो मुख्यमंत्री को तकलीफ होने वाली है। सीएम के ​खिलाफ इनकी पार्टी के लोग लग चुके हैं। दिल्ली में भी और राजस्थान के अंदर भी। इन्हें हटाने का भयंकर षड्यंत्र चल रहा है। ये समझ नहीं रहे हैं और हम बार-बार समझा रहे हैं। नौजवान को मौका मिला है। पहली बार एमएलए बनकर मुख्यमंत्री बन जाए, कितनी बड़ी बात है। इसे मेंटेन रखें, बार-बार बदलने से क्या फायदा। प्रदेश के हालत गंभीर, CM के चारों ओर घेरा बनाने वाले तारीफ कर रहे हैं
सरकार के कामकाज को लेकर गहलोत ने कहा- प्रदेश के हालात गंभीर हैं और जनता त्राहिमाम कर रही है। लोगों ने इनके चारों और जो घेरा बना लिया है, वो इनके तारीफों के पुल बांध रहा होगा कि अच्छी सरकार चल रही है। इन्हें समझ आ नहीं रही है। 1975 के फैसलों का खामियाजा कांग्रेस ने भुगता
गहलोत ने आपातकाल के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये लोग आपातकाल की 50 साल पुरानी बात पर जश्न मना रहे हैं, लेकिन जनता सब समझ चुकी है। 1975 के फैसलों का खामियाजा कांग्रेस ने भुगता है, लेकिन उसके बाद इंदिरा गांधी की लहर चली और कांग्रेस भारी बहुमत से जीती थी। अब बार-बार इमरजेंसी का मुद्दा उठाकर ये लोग फायदा उठाना चाहते हैं, लेकिन सफल नहीं होंगे। मंत्री राठौड़ बोले- जीवन में हटने और घटने से आगे नहीं बढ़ पाए गहलोत
पूर्व सीएम गहलोत के बयान पर कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सवाई माधोपुर में चुटकी ली। उन्होंने कहा- जिस व्यक्ति को खुद डर था कि वो‌ हट जाएगा, हटा दिया जाएगा। जो खुद हट गए हैं तो दूसरों के हटाने की बात कर रहे हैं। मेरे ख्याल से वे जीवन के अंदर हटने और घटने से आगे नहीं बढ़ पाए हैं। वहीं बीजेपी नेता सुमन शर्मा ने कहा कि अशोक गहलोत का सूचना तंत्र कितना मजबूत है। उनकी सरकार जा रही थी तो सूचना नहीं थी। कमजोर और डरे हुए व्यक्ति हैं। जो खुद सरकार बचाने के लिए होटलों में जाकर बैठा था। वो आज बयान देकर भाजपा में फूट डालने की साजिश कर रहा है। —— ये भी पढ़ें… जोधपुर में गहलोत को नहीं करने दिया स्कूल का उद्घाटन:प्रशासन ने कहा-शिक्षामंत्री करेंगे, पूर्व CM बोले-हमने ही कैंसिल किया, इनके लोग होते तो लड़ लेते पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जिला प्रशासन ने स्कूल का लोकार्पण करने से रोक दिया। गहलोत को शहर के एक स्कूल की बिल्डिंग का 27 जून को उद्घाटन करना था। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद जोधपुर जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि उद्घाटन शिक्षामंत्री मदन दिलावर से करवाया जाएगा।(पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply