whatsapp image 2024 07 23 at 114835 am fotor 20240 1721718425

चलती एक्टिवा पर 2 फीट लंबा सांप दिखने से वाहन चालक अनबैलेंस हो गया और गिरते गिरते बचा। एक्टिवा सवार ने इसकी सूचना निगम के रेस्क्यूर रॉकी डेनियन को दी। रॉकी ने मौके पर जाकर एक्टिवा की सीट को हटाया। 20 मिनट की मशक्कत के बाद सांप को रेस्क्यू किया। सांप धामन प्रजाति का था। सीट से मुंह निकाल रहा था सांप रॉकी ने बताया कि एक्टिवा सवार मनोहर नागर चंबल गार्डन रोड़ से तलवंडी की ओर जा रहे थे। एक्टिवा 30-40 की स्पीड पर थी। करीब सवा 11 बजे जैसे ही शिवपुरा इलाके तक पहुंचे। उनकी नजर सीट पर पड़ी। सीट से एक सांप का मुंह निकल रहा था। दहशत में आकर उन्होंने अचानक गाड़ी रोकी। इस जद्दोजहद में वो गिरते गिरते बचे। उन्होंने एक्टिवा को साइड में खड़ा करके सूचना दी। मौके पर जाकर देखा, सांप की पूंछ दिखाई दे रही थी। एक्टिवा की सीट को खोला तो सांप पेट्रोल टैंक के पास जाकर छिप गया। उसे बड़ी सावधानी से रेस्क्यू किया। रॉकी ने बताया कि धामन प्रजाति का सांप जहरीला नहीं होता। छेड़ने पर जोर से काटता है। आमतौर इसकी लम्बाई देखकर लोग डर जाते है। RTU से साढ़े 5 फीट लंबा कोबरा पकड़ा
रॉकी ने बताया कि सोमवार रात 9 बजे करीब राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (RTU) के हॉस्टल नम्बर एक मे कोबरा सांप दिखाई दिया। हॉस्टल में 30-35 स्टूडेंट खाना खा रहे थे। जैसे स्टूडेंट पानी पीने वाटर कूलर के पास गए। वाटर कूलर के ऊपर रखी पानी की टंकी पर साढ़े 5 फीट लंबा ब्लैक कोबरा बैठा था। स्टूडेंट के नजदीक जाते ही कोबरा ने फुसकार मारी। स्टूडेंट दहशत में आ गए। मौके पर जाकर 10 मिनट की मशक्कत में कोबरा सांप को रेस्क्यू किया।

By

Leave a Reply

You missed