चूरू में रविवार को अखिल भारतीय सांहसमल चेतना मंच ने सांसी समाज सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण का अभिनंदन किया गया। राठौड़ ने कहा कि सांसी समाज पिछड़ा वर्ग से है, लेकिन यह समाज आत्मविश्वास से भरा है। समाज के लोग आत्मसम्मान से जीवन जीते हैं। उन्होंने बताया कि समाज के लोग भाजपा की नीतियों से जुड़ रहे हैं। युवा शिक्षा की ओर बढ़ रहे हैं। विधायक हरलाल सहारण ने समाज की बालिकाओं की शिक्षा में रुचि की सराहना की। उन्होंने समाज की एकजुटता पर जोर दिया। कार्यक्रम में चेतना मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेनाराम सांसी, राष्ट्रीय संयोजक भीम सिंह और संस्थापक महेंद्र बीडू समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। प्रधान दीपचंद राहड़, सीताराम लुगरिया, दलीप सिंह और महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष संध्या ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेनाराम ने किया।