जयपुर में धोखेबाज प्रेमी के एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी प्रेमी ने शादी करने का वादा किया। शादी करने का झूठ बोलकर चार साल तक देहशोषण करता रहा। भट्टाबस्ती थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच थानाधिकारी हरिओम सिंह कर रहे है। पुलिस ने बताया- शास्त्री नगर की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एक ही कॉलोनी में रहने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत थी। मिलने-जुलने पर बातचीत के दौरान आरोपी ने उसके प्यार के जाल में फांस लिया। मिलने के बहाने घर आने पर अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर आरोप लगातार उसका देहशोषण करने लगा। पिछले चार साल तक शादी करने का झूठ बोलकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी प्रेमी ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।