जालोर में मोहर्रम की शहादत की रात पर शनिवार को शहर में मातमी धुन के साथ ताजिया निकाला गया। इस दौरान युवाओं ने या हुसैन के नारे लगाते हुए चले। यह जुलूस मोहर्रम पोल से रात्रि 10 बजे शुरू होकर वीरम देव चौक, गांधी चौक, तिलक द्वार, घाचियों की पिलानी होते हुए सुबह 4 बजे पुनः मोहर्रम पोल पर पहुंचा। जुलूस में समाज के युवाओं ने ढोल-ताशों पर मातमी धुन बजाते हुए ‘या हुसैन।’ के नारों के साथ कई करतब दिखाए। तलवारबाजी, आग से खेलने सहित कई करतब दिखाए। मुस्लिम युवाओं ने जगह जगह शरबत व पानी और खीर की व्यवस्था की गई थी। महिलाओं ने घरों की छतों से जियारत की जुलूस के मार्ग पर महिलाओं ने घरों की छतों से ताजियों की जियारत की। वहीं महिलाओं ने फातिहा पढ़कर दुआएं मांगी। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। मुख्य मार्गों पर बेरिकेड्स लगाए थे और यातायात को ऑप्शनल रास्तों पर मोड़ा।