eod 17 1 1720697904 DNDmed

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया का पासपोर्ट चोरी हो गया है। पासपोर्ट के साथ उनका तकरीबन 10 लाख का सामान भी चोरी कर लिया गया है। बता दें, कपल अपनी शादी की आठवीं सालगिरह मनाने के लिए यूरोप गए थे। यह वारदात यूरोप के फ्लोरेंस शहर में हुई है।  सोशल मीडिया पर किया वीडियो शेयर सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए, विवेक दहिया ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। वीडियो में विवेक ने कहा, ‘यह एक सुरक्षित स्थान माना जाता था। होटल के लोगों को पता था कि हमारी कार में सामान है। इसके बावजूद, हमारे सभी दस्तावेज, पैसे, पासपोर्ट, पिछले 15 दिनों में की गई सारी खरीदारी सहित सब कुछ चोरी हो गया है। हमारा सब कुछ चोरी हो गया है।’ उसी पोस्ट में एक्टर ने आगे लिखा, ‘कृपया हमें यह सुझाव देकर परेशान न करें कि देखभाल कैसे की जानी चाहिए। ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है। लेकिन मुझे आशा है कि ऐसा नहीं होगा। यदि आप मदद कर सकते हैं तो मदद करें, या सहानुभूति रखें, अगर ऐसा करना कठिन है तो कृपया अपना काम करें और आगे बढ़ें। इस जर्नी में सब कुछ शानदार रहा सिवाय इस घटना के: विवेक दहिया टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में विवेक ने की इस घटना का जिक्र किया है। विवेक ने कहा, ‘इस जर्नी में सब कुछ शानदार रहा सिवाय इस घटना के। हम कल फ्लोरेंस पहुंचे और एक दिन के लिए रहने का प्लान बनाया। हम अपने ठहरने के लिए एक प्रॉपर्टी देखने गए थे। हमने अपना सारा सामान बाहर खड़ी कार में छोड़ दिया था। लेकिन जब हम अपना सामान लेने वापस लौटे तो हमें ये देखकर झटका लगा कि कार में सेंध लगाई गई थी। हमारे पासपोर्ट, पर्स, पैसे, खरीदारी वाले सारे सामान और हमारे सभी कीमती सामान गायब थे। अच्छी बात ये है कि उन्होंने कुछ पुराने कपड़े और खाने का सामान छोड़ दिया था।’ एक्टर ने आगे कहा, ‘हमें भारत वापस आने के लिए टेम्पररी पासपोर्ट और दूतावास से मदद की सख्त जरूरत है, क्योंकि हमारे पास कुछ भी नहीं है।’ स्थानीय पुलिस ने मामले को खारिज कर दिया इस घटना के बाद, एक्टर्स स्थानीय पुलिस के पास पहुंचे थे। हालांकि, पुलिस ने यह कहते हुए उनके मामले को खारिज कर दिया कि उस इलाके में सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण वे उनकी मदद नहीं कर सकते है। इसके बाद उन्होंने दूतावास से भी सम्पर्क करने की कोशिश की लेकिन दुर्भाग्य से वो भी तब तक बंद हो चुका था। पैसे नहीं हैं, चाहिए दूतावास से मदद इस घटना के बाद, कपल फ्लोरेंस के पास एक छोटे से शहर पहुंचे जहां होटल के स्टाफ उनकी मदद कर रहे हैं। हालांकि, उनके पास पैसे नहीं हैं। ऐसे में वे बुरी तरह से फंस चुके हैं। उन्हें दूतावास से मदद की सख्त जरूरत है।

By

Leave a Reply

You missed