1002871016 1743912095 oFZ48I

टोंक जिले में रविवार को भी मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप निकली हुई है। ऐसे में लगातार चौथे दिन रविवार को भी अधिकतम तापमान शनिवार की तरह 39 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 24 घंटे में दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। इस बढ़ती गर्मी से लोगों की दिनचर्या भी बदल रही है। लोग अब दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से बच रहे है। वे जरूरी कार्य से बाहर जा रहे हैं। आगामी दिनों में हीटवेव की संभावना है। इससे लोगों को तेज गर्मी से गुजरना पड़ेगा। अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे में आज भी शनिवार की तरह हीं 39 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। जबकि न्यूनतम तापमान शनिवार के मुकाबले रविवार को 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है । न्यूनतम तापमान 24 घंटे बाद में दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस रहा है दिन-रात चलने लगे एसी, कूलर-पंखे
ऐसे अब दिन के समय ही नहीं, रात के समय भी गर्मी बढ़ने लगी है। ऐसे में लोगों को अब कूलर, पंखे और AC दिन-रात ही चलाने लगे है। वहीं लोग भी बढ़ती गर्मी को देखकर ठंडे पेय पदार्थों को ज्यादा पीने लगे है। जूस सेंटरों पर लोगों की दिनभर आवाजाही बनी हुई है। मौसम आए दिन बदल रहा है। इसके चलते लोगों की दिनचर्या भी बाधित हो रही है। चार दिन से गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। दोपहर के साथ-साथ अब रात के समय भी गर्मी बढ़ने से लोग परेशान है। बिजली कटौती के दौरान तो लोगों की यह परेशानी और बढ़ जाती है। यह समस्या ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा है। बिजली कटौती से लोगों को गर्मी से ज़्यादा मच्छरों से काफी परेशान होना पड़ता है।

By

Leave a Reply