collage 2 7 1749218660

टोंक में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे में मरने वाला एक लड़का 7 बहनों और युवक दो बहनों का इकलौता भाई था। हादसा बरोनी इलाके के अभयपुरा मोड़ पर शुक्रवार दोपहर 1 बजे हुआ। थानाधिकारी बृजेंद्रसिंह राठौड़ जौंला की झोपड़ी निवासी रामदेव गुर्जर (19)पुत्र लादू गुर्जर अपने दोस्त अभिषेक चौधरी(16) पुत्र श्योजी चौधरी के साथ बाइक पर अभयपुरा अपनी बहन से मिलने जा रहा था। इसी दौरान अभयपुरा मोड़ पर ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया दोनों लड़के पढ़ाई करते थे और समय मिलने पर परिजनों की मदद के लिए खेती भी करते थे। 7 बहनों में इकलौता भाई था रामदेव
थानाधिकारी ने बताया कि रामदेव गुर्जर 7 बहनों में इकलौता भाई था, वह परिवार में सबसे छोटा था। उसकी बहनों की शादी हो चुकी। रामदेव ने हाल ही में 12वीं पास की थी। अभिषेक चौधरी 2 बहनों का इकलौता भाई था। वह भी सबसे छोटा था। इनपुट: मनोज गुप्ता, निवाई। …………………………… एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर में घुसी, 3 की मौत:जयपुर-दिल्ली हाईवे पर एक्सीडेंट, क्रेन की मदद से बाहर निकाले शव कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नेशनल हाईवे-48 पर हुए कार एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत हो गई। इनमें 2 लोग हरियाणा के और एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। तीनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार कार सवार खाटूश्याम से दर्शन कर घर लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह 3 बजे उनकी कार हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में घुस गई। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply