फलोदी शहर में नागौर रोड स्थित राजस्थान ग्रामीण बैंक के सामने एक युवक का अपहरण हो गया। घटना रात साढ़े 8 बजे की है। सूचना मिलते ही हैड कांस्टेबल श्रवण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कुछ बदमाश एक सफेद रंग की कैंपर में आए। यह कार दिल्ली के नंबर की थी। इन लोगों ने वहां से गुजर रही एक कार को रोका और अंदर बैठे युवक को जबरन नीचे उतारा। फिर उसे बोलेरो में डालकर फरार हो गए। देर रात तक पुलिस को यह भी पता नहीं चला कि जिस युवक का अपहरण किया गया है, वह कौन है। पुलिस ने उसकी कार को कब्जे में लिया है और नंबर के आधार पर उसका पहचान करने में जुटी है। नागौर रोड शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। यहां कई होटल और बड़े संस्थान हैं। रात के समय भी यहां आवाजाही बनी रहती है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मुख्य सड़क पर हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।