whatsapp image 2024 07 25 at 095719 1721895149

अलवर के वार्ड 43 की पार्षद मिथलेश शर्मा व उनके पति सुरेश शर्मा चार दिन से नगर निगम कार्यालय में भूख हड़ताल पर हैं। पार्षद रोड बनवाने पर अड़ी हैं। वहीं कुछ लोग पार्षद के घर के बाहर लगे पौधे हटवाना चाहते हैं। जिसे वे अतिक्रमण मानते हैं। पार्षद पति सुरेश शर्मा का कहना है कि मेरे घर के बाहर रोड बनाने के लिए पर्याप्त जगह है। घर के बाहर हमने पौधे लगा रखे हैं। इसके अलावा कोई अतिक्रमण नहीं है। सरकार पौधे लगाने पर जोर दे रही है। मां के नाम भी अभियान चला रखा है। दूसरी तरफ मेरे घर के बाहर लगे पेड़ हटवाने पर लोग अड़े हैं। प्रशासन भी चुनिंदा लोगों की बात मानने के लिए अड़ा है। दूसरी तरफ हम रोड बनवाना चाहते हैं। जिसके लिए भूख हड़ताल हैं। मेरी पत्नी की बुधवार को तबीयत भी बिगड़ गई थी। डेढ़ साल से रोड विवादित पड़ा हुआ है। कुछ लोग भवानी मीना, देवकीनंदन व रोधलाल ने रोड बनवाने में अड़ंगा लगा दिया। इस कारण रोड नहीं बन सकता है। मेरे घर के बाहर बील्व, आम व अशोक के पौधे लगे हैं। ऐसे पेड़ पौधे तो पूरे अलवर शहर में हर कॉलोनी में घरों के बाहर लगे हुए हैं। इन पेड़ों को हटवाना चाहते हैं। जो न्यायोचित नहीं हैं।

By

Leave a Reply