111 1751209738 MaKHn6

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को पुष्कर का दौरा किया। वे सबसे पहले पारीक कॉलोनी स्थित अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला पहुंचे। पर्वतीय समाज ट्रस्ट अजमेर के अध्यक्ष डॉ.एस.एस. तड़ागी और अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। डॉ. तड़ागी ने धर्मशाला के निर्माण की जानकारी दी और लिफ्ट की मांग रखी। रावत ने जल्द ही लिफ्ट भेंट करने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने धर्मशाला का निरीक्षण किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कुरु मांचल घाट पर पुष्कर सरोवर का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। पुश्तैनी पुरोहित पंडित सतीश चंद, सर्वेश्वर और अभिषेक तिवाड़ी ने पूजन कराया। उन्होंने ब्रह्मा मंदिर में भी दर्शन किए। मीडिया से बातचीत में रावत ने कहा-उत्तराखंड तीर्थाटन और पर्यटन के क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की विकास योजनाओं की सराहना भी की।

Leave a Reply