1003409671 1751431715 LZXA9z

टोंक में जिला मुख्यालय समेत कुछ स्थानों को छोड़कर जिले के अधिकांश स्थानों पर मंगलवार रात तेज बारिश हुई। इससे सड़कें दरिया बन गई। कई जगह रास्ते कट गए। बीते 24 घंटे में सुबह 8 बजे तक जिले में औसत बारिश करीब 41 MM हुई। इसमें सबसे ज्यादा बारिश साढ़े 9 इंच (235 MM ) लांबाहरिसिंह कस्बे में हुई है।
इस क्षेत्र के देवल गांव के पास सहोदरा नदी पर बने रपटे में पाइप कम लगाने से पानी रपटे के उपर से बहकर खेतों में भर गया है । इससे किसानों को काफी नुकसान हो गया है। बुधवार को मौसम सुहावना बना हुआ है। काले बादल छाये हुए है। तापमान भी गिरा है।
उधर इस तेज बारिश से बीसलपुर बांध में भी इस सीजन में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 8 सेमी पानी बढ़ा है। अब बांध का जल स्तर 312.64 आरएल मीटर हो गया है। लांबाहरिसिंह में 235 MM बारिश
जिले में बीते 24 घंटे में कई स्थानों पर तेज बारिश हई। इसमें सबसे ज्यादा बारिश लांबाहरिसिंह कस्बे के रेनगेज सेंटर पर 235 MM दर्ज की गई है। इसके अलावा चांदसेन 40 MM, नासिरदा 160 MM, टोड़ारायसिंह 33 MM, पनवाड़ 62 MM, टोरडी सागर 91 MM, दूनी 42 MM बारिश हुई है। अन्य जगह भी हल्की बारिश हुई है। उधर मौसम आज भी सुहावना बना हुआ है। सुबह से ही घने काले बादल छाए। सूर्यदेव के दर्शन कई जगह नहीं हुए है। बादल छाये हुए है। बारिश होने की संभावना बनी हुई है। हल्की हवा चल रही है। ऐसे में आज भी अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए है। वहीं न्यूनतम तापमान भी बीते 24 घंटे में 1 डिग्री गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस रहा है। फिर बीसलपुर बांध क्षेत्र में नहीं हुई बारिश
बीसलपुर बांध परियोजना के XEN मनीष बंसल ने बताया कि बीसलपुर बांध क्षेत्र में बीते 28 घंटे में सुबह 10 बजे तक 70 MM बारिश हुई है, ये ही हाल बांध के भराव क्षेत्र में रहा। इसके चलते बांध में पानी की आवक बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में 8 सेमी जल स्तर बढ़ा है। आज बांध का जलस्तर कल की तरह 312.64 आरएल मीटर रहा है। वहीं अभी बांध में कुल भराव क्षमता 38.703 टीएमसी के मुकाबले 20.722 टीएमसी पानी है। बीसलपुर बांध क्षेत्र में इस सीजन में अब तक 267 MM बारिश चुकी है। वहीं त्रिवेणी 2.40 मीटर बह रही है।

Leave a Reply