app 173875513967a34c4333338 1000052048

भास्कर न्यूज | गढ़मोरा राजा मोरध्वज की नगरी में भगवान देवनारायण जन्म उत्सव पर आम सभा हुई। इसमें माला की बोली लगी, जो 1 लाख 22 हजार 11 रुपए में जेलाराम चपरान गढ़मोरा ने ली। सभा में समाज सुधार पर चर्चा हुई। नादौती प्रधान प्रतिनिधि बहादुर सिंह गुर्जर ने दहेज प्रथा, लगन टीका और मृत्यु भोज पर रोक लगाने का निर्णय लिया। बालिका शिक्षा, युवाओं में नशा मुक्ति और समाज को कर्ज मुक्त बनाने पर जोर दिया गया। सभा के दौरान भामाशाहों को सम्मानित किया गया। रात में भजन संध्या हुई, जिसमें गायक कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। हनुमानजी, कृष्ण भगवान, शंकर भगवान, राम, लक्ष्मण और सीता की झांकियां गढ़मोरा| देवनारायण भगवान मंदिर में बुधवार को मंदिर कमेटी और पंच पटेलों की बैठक हुई। अध्यक्षता बद्री पटेल ने की। कोषाध्यक्ष आराम सिंह ने आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। अध्यक्ष विश्राम चपराना ने मंदिर विकास और आगामी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि मंदिर कमेटी का पुनर्गठन और विस्तार होगा। इसमें आंतरी क्षेत्र के 36 गांवों के प्रबुद्ध लोगों को जोड़ा जाएगा। संयोजक सुरेंद्र सिंह ने मंदिर परिसर में लगी राजेश पायलट की मूर्ति अनावरण को लेकर अपने विचार रखे। समिति पुनर्गठन, मूर्ति अनावरण और किसान सम्मेलन को लेकर 9 फरवरी को देवनारायण भगवान मंदिर गढ़मोरा में आंतरी क्षेत्र के 36 गांवों की सर्व समाज की मीटिंग करने का निर्णय लिया गया। बैठक में रामजीलाल नेता जी, एडवोकेट शीशराम गुर्जर, गिर्राज सिंह, धर्म सिंह, हरमुख, मूलचंद पटेल, कमलेश चपराना, ब्रजमोहन, सरदार, राजमल, रामकिशन, अमर सिंह, हरकेश चिरावंडा, रामचरण फौजी, मान सिंह, महेंद्र सिंह, कैलाश, छाजू राम सहित कई लोग मौजूद रहे। निकाली गईं। दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर पर्यटन देवनारायण विकास समिति अध्यक्ष विश्राम चपराना, आराम सिंह गुर्जर, तेजराम चपराना, सुरेंद्र सिंह गुर्जर, कमल सिंह ठेकेदार, पप्पू लाल चपराना, शीशराम डोली चिरावंडा, बच्चन सिंह छावनी, रूपाली, महेंद्र सिंह नेता और कई कमेटी सदस्य मौजूद रहे।

By

Leave a Reply