ezgifcom animated gif maker 26 1751170057 2caKEF

भरतपुर में चंबल प्रोजेक्ट की पाइप लाइन डालने के दौरान मिट्‌टी ढहने से एक ही परिवार के 10 लोग दब गए। हादसे में 3 महिला और एक युवक की मौत हो गई है। वहीं, 2 लोग गंभीर घायल हैं। हादसा गहनौली थाना इलाके में रविवार सुबह करीब 8.30 बजे हुआ। थाना अधिकारी विजय सिंह ने बताया- जंगी के नगला के पास पाइप लाइन के लिए खुदाई की जा रही है। यहां से निकली मिट्‌टी को भरने के लिए फतेहपुर सीकरी (यूपी) के रहने वाले 10 लोग आए थे। सभी उट्‌टू गांव के रहने वाले हैं। मिट्टी भरने के दौरान हादसा हो गया। करीब 10 फीट गहरे गड्‌ढे में उतरे थे जानकारी के अनुसार साइट पर करीब 10 फीट की खुदाई हुई है। ये सभी लोग इसी गड्‌ढे में उतरे थे। इसी दौरान टनों मिट्‌टी भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। हादसे की सूचना पर पहुंची जिला प्रशासन और ग्रामीणों मिट्‌टी में दबे 6 लोगों को बाहर निकाला था। इनमें से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, एक महिला ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अनुकूल (22), योगेश कुमारी (25), विनोद देवी (55) और विमला देवी (45) के तौर पर हुई है। वहीं, दिनेश (38) पुत्र नाहर सिंह और जयश्री (50) पत्नी विजेंद्र घायल हैं। अब भी 2 लोगों का इलाज जारी- जिला कलेक्टर कलेक्टर कमर-उल-जमान ने बताया कि हादसे वाली साइट से 6 लोगों का रेस्क्यू किया था। इनमें से 4 लोगों को परिजन रास्ते में ही प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। दो को आरबीएम हॉस्पिटल में डेड घोषित कर दिया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार कुल 4 लोगों की मौत हुई है। दो का इलाज जारी है।

Leave a Reply