whatsappvideo2025 06 30at83341pm ezgifcom resize 1751296084 dl0sfD

नागौर में स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान की ओर से तीसरी बार मेड़ता नगरपालिका अध्यक्ष गौतम टाक को निलंबित किया गया है। सोमवार को निलंबन के आदेश जारी होने के बाद शोभा लाहोटी को पालिका का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 14 दिन पहले यानी 17 जून को ही लाहोटी पालिका उपाध्यक्ष बनी थी। सोमवार शाम 6 बजे उन्हें पदभार ग्रहण किया। विभाग की ओर से जारी आदेश में नियम विरुद्ध पट्टे जारी करने के मामले में ये निलंबन किया गया है। निलंबन आदेश के अनुसार गौतम टाक को 6 साल तक पुनर्निर्वाचन के लिए अयोग्य भी घोषित किया गया है। इसके बाद शोभा लाहोटी को पालिका अध्यक्ष बनाया गया। शोभा लाहोटी को बनाया नगरपालिका अध्यक्ष
पालिकाध्यक्ष टाक के बर्खास्त होने पर 14 दिन पहले भाजपा से उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई शोभा लाहोटी को पालिका अध्यक्ष बनाया गया। जिनका सोमवार शाम 6 बजे यहां नगरपालिका सभागार में विधायक लक्ष्मणराम कलरू, प्रधान संदीप चौधरी सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की ओर से साफा-माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान लाहोटी ने पालिका अधिशासी अधिकारी श्रवणराम चौधरी की मौजूदगी में पालिकाध्यक्ष पद की शपथ ली। कांग्रेस ने साधा निशाना
गौतम टाक के निबंलन को लेकर कांग्रेस नगर अध्यक्ष जाकिर खान सांखन ने सरकार पर निशाना साधा और इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। उन्होंने कहा-हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। पहले की तरह ही हम फिर आएंगे। स्वायत्त शासन विभाग ने जारी किया आदेश
मामले को लेकर दोपहर को स्वायत्त शासन विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया। जिसमें निदेशक एवं विशिष्ट सचिव इंद्रजीत सिंह ने आदेश जारी कर बताया कि मेड़ता नगरपालिका की ओर से नियम विरुद्ध पट्टे जारी करने से संबंधित प्रकरणों में 15 दिन का स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया। जिस पर 28 मई को स्पष्टीकरण दिया गया। न्यायिक जांच एवं स्पष्टीकरण से स्पष्ट है कि अपचारी अध्यक्ष की ओर से अपने कर्तव्यों की पालना में जानबूझकर उपेक्षा करते हुए अपनी पदीय स्थिति का अन्यथा दुरुपयोग किया गया।

Leave a Reply