111 1751214835 Kp397z

रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव रसवाड़ा में शनिवार की देर शाम दो युवकों ने नीलगाय को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि दो युवक टोपीदार बंदूक छोड़कर बाइक से भाग रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन वे फरार हो गए। सूचना मिलने पर नौगांवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वन विभाग के कर्मचारियों ने नीलगाय के शव को अलवर जिले के पशु चिकित्सालय में रखवाया। रविवार को मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव को भूगोर स्थित नर्सरी में दफनाया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी जगदीश प्रसाद शर्मा ने नौगांवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि नीलगाय के शरीर पर गोली के निशान मिले हैं। गले को काटने का भी प्रयास किया गया था। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थानाधिकारी भूपेन्द्र सिंह के अनुसार पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Leave a Reply

You missed