app 172078968266912ab2bd363 1001469029 7lOWji

भास्कर न्यूज | पांचू शुक्रवार को शरह पांचू में कालका माता मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हुई। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले ठाकुरजी मंदिर से माताजी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर को रंगीन रोशनी से सजाया गया। पं. रमेश शास्त्री के सानिध्य में हवन व पूजा पाठ कार्यक्रम चला। हवन में 11 सपत्निक जोड़े विराजमान हुए जिन्होंने हवन में घी-खोपरों से आहुतियां दी। क्षेत्र में सुख शांति की मंगल कामना की। ग्रामीणों ने भी हवन में घी-खोपरों से आहुतियां दी। सुबह सवा 12 बजे मंदिर में मां कालका, हनुमानजी, भैरूजी, शिव परिवार सहित कुल 9 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। कार्यक्रम में रातडिया धोरा महंत श्याम गिरी महाराज भी आशीर्वाद देने पहुंचे। इस दौरान भक्तों ने जयकारों से मंदिर को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम में आए श्रद्धालुओं को प्रासाद वितरित किया गया।

By

Leave a Reply

You missed