Site icon Raj Daily News

श्याम सखी परिवार की चौथी पदयात्रा:60 से अधिक श्याम सखियों ने रिंग्स से खाटू तक की पदयात्रा की

30fb78db e353 439d ab8d 431b098a23b8 1741840382933 QIVy3i

श्याम सखी परिवार की चौथी पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा विशेष रूप से नारी शक्ति को समर्पित थी। पदयात्रा में 60 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। सभी श्याम सखियों ने रिंग्स से खाटू तक की यात्रा पैदल चलकर पूरी की। बाबा श्याम के निशान और जयकारों के साथ यात्रा का माहौल भक्तिमय रहा। पदयात्रा की संयोजक शालिनी पारीक और डॉक्टर नमिता सोनी ने बताया कि यह आयोजन पिछले चार वर्षों से लक्खी मेले के दौरान किया जा रहा है। हर वर्ष इसमें श्याम सखियों की संख्या बढ़ती जा रही है। यात्रा के दौरान सभी महिलाएं भक्ति गीत गाती और नृत्य करती रहीं। मार्ग में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने पदयात्रा का भव्य स्वागत किया।

Exit mobile version