श्याम सखी परिवार की चौथी पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा विशेष रूप से नारी शक्ति को समर्पित थी। पदयात्रा में 60 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। सभी श्याम सखियों ने रिंग्स से खाटू तक की यात्रा पैदल चलकर पूरी की। बाबा श्याम के निशान और जयकारों के साथ यात्रा का माहौल भक्तिमय रहा। पदयात्रा की संयोजक शालिनी पारीक और डॉक्टर नमिता सोनी ने बताया कि यह आयोजन पिछले चार वर्षों से लक्खी मेले के दौरान किया जा रहा है। हर वर्ष इसमें श्याम सखियों की संख्या बढ़ती जा रही है। यात्रा के दौरान सभी महिलाएं भक्ति गीत गाती और नृत्य करती रहीं। मार्ग में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने पदयात्रा का भव्य स्वागत किया।