9e9bc01d 0387 4fed afa7 841a66ef9617 1751210669887 IRutBV

सूरजगढ़ में वन विभाग ने राष्ट्रीय पक्षी मोर और संरक्षित प्रजाति के तीतर का शिकार करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी संजय बावरिया और अशोक बावरिया के पास से एक मृत मोर और एक तीतर के साथ शिकार में इस्तेमाल की गई गुलेल बरामद की गई है। क्षेत्रीय वन अधिकारी सुमन कुमारी के नेतृत्व में वनपाल सुधीर भडिया और वनरक्षक प्रकाश आनंद बुडानिया की टीम ने चिड़ावा क्षेत्र में यह कार्रवाई की। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पशु चिकित्सक की देखरेख में मृत पक्षियों का पोस्टमॉर्टम किया गया। इसके बाद वन विभाग के नियमों के अनुसार दोनों पक्षियों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वन विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करना अपराध है। तीतर भी संरक्षित वन्य जीवों की सूची में शामिल है। दोनों आरोपियों पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्य जीवों के शिकार की कोई भी गतिविधि दिखे तो तुरंत सूचना दें। इससे समय रहते कार्रवाई की जा सकेगी और वन्य जीवन की रक्षा हो सकेगी।

Leave a Reply

You missed