शेयर बाजार में आज यानी 25 जुलाई को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,540 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 180 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 24,210 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और केवल 3 में तेजी है। इसके साथ ही निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में गिरावट, 5 में तेजी और 2 में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। गिरावट के साथ कारोबार कर रहे एशियाई बाजार इंट्राडे ट्रेडिंग में 100 में 70 निवेशक घाटे में
इक्विटी कैश सेगमेंट में इंट्राडे ट्रेडिंग करने वाले 70% से ज्यादा इंडिविजुअल ट्रेडर घाटे में रहते हैं। यह जानकारी सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी, SEBI की एक स्टडी में सामने आई है। मार्केट रेगुलेटर ने वित्त वर्ष 2023 के दौरान निवेशकों पर यह स्टडी की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें… कल गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
इससे पहले कल यानी 24 जुलाई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिला। सेंसेक्स 280 अंक की गिरावट के साथ 80,148 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 65 अंक की गिरावट रही है, ये 24,413 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी देखने को मिली। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट और 20 तेजी देखने को मिली।
